विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2011

सुप्रीम कोर्ट में आज 26 मामलों पर फैसला

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन आम दिनों से थोड़ा हटकर है। आज 26 मामलों पर फैसला सुनाया जाएगा।
New Delhi: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार का दिन आम दिनों से थोड़ा हटकर है। आज 26 मामलों पर फैसला सुनाया जाएगा। साथ ही जस्टिस मार्केंडय काटजू आज के दिन 71 मामलों की सुनवाई करेंगे और जस्टिस रेड्डी 70 मामलों की सुनवाई करेंगे। गर्मियों की छुट्टी के 49 दिन बाद आज ही सुप्रीम कोर्ट फिर से खुल रहा है। 26 में से 10 फ़ैसले सिर्फ जस्टिस आरवी रविंद्रन और एके पटनायक की बैंच सुनाएगी। साथ ही काले धन के मामले पर भी सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। सिंगूर मामले पर टाटा और बाबा रामदेव के आंदोलन में हुई पुलिस कार्रवाई के मामले पर भी आज सुनवाई होनी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सुप्रीम कोर्ट, 26 मामले, फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com