विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2019

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो सतीश दुआ ने मनोहर पर्रिकर को किया याद, बताया पहली मुलाकात का किस्सा

देश के पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की 64वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में सतीश दुआ ने बताया कि कैसे 2016 में हुए उरी में सेना पर हुए हमले के बाद उनकी पहली मुलाकात रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से हुई थी.

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो सतीश दुआ ने मनोहर पर्रिकर को किया याद, बताया पहली मुलाकात का किस्सा
सर्जिकल स्ट्राइक के वक्त मनोहर पर्रिकर देश के रक्षा मंत्री थे. (फाइल फोटो)
  • मनोहर पर्रिकर की 64वीं जयंती पर किया याद
  • सतीश दुआ थे सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो
  • मनोहर पर्रिकर को बताया यादगार रक्षा मंत्री
नई दिल्ली:

सर्जिकल स्ट्राइक के हीरो कहे जाने वाले रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ (Satish Dua) ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) को यादगार रक्षा मंत्री बताया. नेशनल मीडिया सेंटर में शुक्रवार को मनोहर पर्रिकर की 64वीं जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में सतीश दुआ ने बताया कि कैसे 2016 में हुए उरी में सेना पर हुए हमले के बाद उनकी पहली मुलाकात रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से हुई थी.

सतीश दुआ ने बताया, 'मनोहर पर्रिकर से पहली मुलाकात बेहद मनहूस घड़ी में हुई. उरी कैंप पर आतंकी हमले की सूचना मिली तो वह गोवा से सीधे दिल्ली और फिर जम्मू-कश्मीर पहुंचे. मैंने उन्हें रिसीव किया. उस हमले में हमारे 18 जवान शहीद हुए थे. पहले उन्होंने मुझसे घटना के बारे में जानकारी ली, फिर कुछ समय के बाद मैं जब उनके चैंबर में गया तो मुझसे उन्होंने सिर्फ दो बातें कीं. पहली बात एक सवाल के रूप में थी, चूंकि वह ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील बात रही, इसलिए उसे सार्वजनिक नहीं कर सकता, मगर दूसरी बात ने मुझे बहुत प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि देखो अपनी तरफ से एक भी जान नहीं जानी चाहिए. मैंने उन्हें पूरा भरोसा दिया तो उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) करने की इजाजत दे दी. जिससे 10 दिन के भीतर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया गया.'

राफेल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मनोहर पर्रिकर के बेटे ने किया Tweet, कहा- 'राहुल गांधी के लिए यह...'

चीफ ऑफ इंटिग्रेटिड डिफेंस स्टाफ पद से रिटायर हुए सतीश दुआ ने कहा कि रक्षा मंत्री रहते हुए मनोहर पर्रिकर ने कई साहसिक फैसले लिए. सेना में वर्षों से रुके पड़े कई प्रोजेक्ट को उन्होंने गति प्रदान की. उनके साथ काम करना यादगार रहा.

कांग्रेसी MLA के बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व CM मनोहर पर्रिकर के बेटे बोले- यह मेरे पिताजी का रास्ता नहीं

बीजेपी के पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने कहा कि दिल्ली में रक्षा मंत्री बनने के बाद भी तमाम लोग मनोहर पर्रिकर को सूट आदि पहनने की सलाह देते, मगर वह हाफ बांह की शर्ट ही हमेशा पहनकर सादगी का परिचय देते रहे. तरुण विजय ने कहा कि जब हमने उन्हें उत्तराखंड के तमाम शहीद जवानों के बारे में बताया तो उन्होंने देहरादून के चीड़बाग में शौर्य स्थल के निर्माण की मंजूरी देते हुए भूमि पूजन किया था. मनोहर पर्रिकर हमेशा यादों में जिंदा रहेंगे.

VIDEO: गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Surgical Strike, Satish Dua, Manohar Parrikar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com