दिल्ली-NCR में बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखों का सहारा ले रहे हैं. लेकिन हाल ही में एसी में ब्लास्ट (AC Blast) होने के कई मामले सामने आए हैं. ब्लास्ट के मामलों ने एसी के सही इस्तेमाल को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. AC को फटने से कैसे बचाएं और कौन सी सावधानियां बरती जाएं? इन्हीं सवालों के जवाब हम आपको आज देने जा रहे हैं.
नोएडा एसी ब्लास्ट की घटनाएं
जून महीने में नोएडा में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई थी. इनमें ज्यादातर घटनाएं एसी के तार और अन्य उपकरणों में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी. हाल ही में सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में आईटी कंपनी की बिल्डिंग में एसी के इंडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से आग लग गई थी. आग की चपेट में आकर एक गाड़ी भी जलकर राख हो गई थी. एसी के वेंट में हुए ब्लास्ट की वजह से ये हादसा हुआ था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
AC में ब्लास्ट क्यों होता है? (AC Blasts Kyu Hota Hai)
लगातार एसी का इस्तेमाल करने से कंप्रेसर गर्म हो जाता है, जो कि धमाके का कारण बन जाता है. एसी में लगी तारें गलने से शॉर्ट सर्किट की संभावना बढ़ जाती हैं. इसके अलावा एसी की सर्विस न करवाने से भी इसमें ब्लास्ट हो सकता है.
AC को फटने से कैसे बचाएं
नोएडा प्रदेश शासन की तरफ से आग लगने की घटनाओं को देखते हुए दिशानिर्देश भी जारी किए गए थे. जिसमें कहा गया था कि उपकरणों को लगातार न चलाएं और कुछ देर बंद जरूर रखें. सभी खराब वायरिंग को तुरंत बदले और उपकरणों की सर्विसिंग भी जरूर कराई जाए.

लगातार प्रयोग न करें
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग लगातार घंटों तक एसी चलाकर रखते हैं, जो कि गलत है. आप कोशिश करें कि हर तीन घंटे में कम से कम 30 मिनट तक एसी को बंद जरूर करें. घंटों तक एसी चलाने से कंप्रेसर गर्म हो जाता है. जिसकी वजह से ब्लास्ट होने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए आप एसी को समय-समय पर बंद करते रहें. कंप्रेसर के ठंडे होने पर एसी फिर चला लें.
समय-समय पर करवाएं सर्विस
एसी की सर्विस समय-समय पर जरूर करवानी चाहिए. सर्विस के दौरान एसी की सफाई की जाती है और ये भी चेक किया जाता है कि उसमें लगी तारें सही है कि नहीं. अगर तारें खराब हो तो उन्हें जरूर बदलवाएं.
अच्छी गुणवत्ता की हो तार
एसी में लगी तारें केवल अच्छी गुणवत्ता की ही हो. तार लेने से पहले आप ये जांच लें कि उसपर आइएसआइ मार्का लगा है कि नहीं. सस्ती तारें खरीदनें से बचें.

ओवरलोड न हो सर्किट
एसी में सर्किट ओवरलोड न हो इसका भी आप ध्यान रखें. दरअसल इलेक्ट्रिकल सर्किट एसी यूनिट की बिजली की ज़रूरतों को पूरा करता है. सर्किट ओवरलोड होने पर ब्लास्ट हो सकता है.
एमसीबी को भी बंद करें
मिनिएचर सर्किट ब्रेकर (MCB) ओवरकरंट से इलेक्ट्रिक सर्किट को बचाता है. जब भी आप एसी बंद करें तो उसका एमसीबी को भी बंद करना न भूलें. इस चले छोड़ने से ये गर्म हो सकता है.
एसी के तापमान का भी रखें ख्याल
एसी में तापमान कम से कम 24 डिग्री या उससे अधिक ही रखें. अगर ज्यादा गर्मी है तो आप तापमान कम कर सकते हैं. लेकिन कमरा ठंडा होने के बाद उसे जरूर बढ़ा दें. इसके अलावा एसी अगर काफी पुराना है तो उसे जरूर चेंज करवा दें. ज्यादा पुराने एसी में ब्लास्ट होने का खतर बढ़ जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं