विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2022

RRB NTPC Exam : रेलवे कमेटी को मिली सवा दो लाख से ज्यादा शिकायतें, कल कंप्लेन दर्ज कराने की आखिरी मोहलत

26 जनवरी से ही रेलवे के परीक्षार्थी अपनी शिकायत कमिटी के पास भेज रहे हैं. कमिटी की तरफ से परीक्षार्थियों को 16 फरवरी तक मौका दिया गया था. जिसके तहत 21 दिनों में रेलवे कमिटी के पास करीब 2 लाख 63 हजार शिकायत परीक्षार्थियों के आए.

26 जनवरी से ही रेलवे के परीक्षार्थी अपनी शिकायत कमिटी के पास भेज रहे हैं. (सांकेतिक तस्वीर)
नई दिल्ली:

रेलवे की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के हिंसक प्रदर्शनों पर रेल मंत्रालय ने एक कमेटी का गठन किया था. यह कमेटी आपत्तियों की जांच कर 4 मार्च तक रिपोर्ट सौंपेगी. रेलवे की परीक्षा को लेकर अब तक करीब 2 लाख 63 हजार परीक्षार्थियों की शिकायत मिली है. कल तक परीक्षार्थी अपनी शिकायत कमिटी को भेज सकते हैं. परीक्षार्थियों के विरोध के बाद रेलवे की ओर से 26 जनवरी को कमिटी की घोषणा की गई थी. 26 जनवरी से ही रेलवे के परीक्षार्थी अपनी शिकायत कमिटी के पास भेज रहे हैं. कमिटी की तरफ से परीक्षार्थियों को 16 फरवरी तक मौका दिया गया था. जिसके तहत 21 दिनों में रेलवे कमिटी के पास करीब 2 लाख 63 हजार शिकायत परीक्षार्थियों के आए.

रेलवे ने परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए मेल और वेबसाइट के जरिए शिकायत दर्ज कराने का विकल्प दिया था. जिसमें रेलवे परीक्षार्थियों ने वेबसाइट (iroams.com/outreach/) के जरिए अब तक करीब 1 लाख 92 हजार शिकायत दर्ज कराई. वहीं, rrbcommittee@railnet.gov.in मेल के जरिए परीक्षार्थियों ने करीब 59 हजार और आरआरबी और जोनल रेलवे के माध्यम से करीब 12 हजार शिकायत दर्ज कराई.

उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) और लेवल-1 परीक्षा को रेलवे द्वारा स्थगित कर दिया गया था और एक उच्च शक्ति समिति का गठन किया गया था. रेलवे की ओर से जारी नोटिस में कहा गया था कि ये समिति रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा घोषित नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (एनटीपीसी) के पहले स्तर की परीक्षा यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी 1) के 14-15 जनवरी 2022 को घोषित नतीजों की जांच करेगी और उम्मीदवारों की शिकायतों और सुझाव सुने जाएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RRB NTPC Exam, Rrb Ntpc Exam News, Railway Students Protest, Rrb Ntpc Exam Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com