विज्ञापन

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card: CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए सिटी स्लिप जारी की गई है. हालांकि ये एडमिट कार्ड नहीं है, परीक्षा से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
RRB NTPC Admit Card

RRB NTPC Admit Card: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की तरफ से RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025-26 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है. 16 मार्च से शुरू होने वाली ग्रेजुएट लेवल की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) के लिए ये सिटी स्लिप जारी की गई है. उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. इस सिटी स्लिप में अभ्यर्थी परीक्षा का शहर और तारीख की जानकारी देख सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे ये सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और आगे का प्रोसेस क्या होगा. 

सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड 

  • सबसे पहले अपने क्षेत्र की आधिकारिक RRB वेबसाइट पर जाएं
  • होमपेज पर RRB NTPC Graduate Level City Intimation Slip वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें
  • लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एग्जाम सिटी और तारीख दिखाई देगी
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें

इतने पदों पर होगी भर्ती 

यह भर्ती ग्रेजुएट लेवल के कुल 5,810 पदों को भरने के लिए है. इसमें स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, आदि की भर्तियां होंगीं. परीक्षा की तारीखों की बात करें तो CBT 1 परीक्षा 16 मार्च से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 9:00 बजे, फिर दोपहर 12:45 बजे और आखिरी एग्जाम शाम 4:30 बजे होगा. 

एडमिट कार्ड कब होगा जारी?

रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से फिलहाल सिटी स्लिप जारी की गई है, ये एडमिट कार्ड नहीं है. आधिकारिक एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसे वेबसाइट से ही डाउनलोड कर सकते हैं. सिटी स्लिप का इस्तेमाल आप परीक्षा के शहर और तारीख देखने के लिए कर सकते हैं. 

परीक्षा के लिए ये नियम जरूरी 

इस परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी है. परीक्षा केंद्र पर इसके जरिए उम्मीदवारों की पहचान की जाएगी. अभ्यर्थियों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा. ध्यान रहे कि परीक्षा में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी. इसके अलावा SC/ST उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास की सुविधा भी है. इसे लेकर ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर जाएं. 

PSTET Admit Card 2026: पंजाब टीईटी एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com