RRB NTPC UG Admit Card 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी यूजी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, जो भी उम्मीदवार इस साल ये परीक्षा देने जा रहे हैं, वो रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडिमट कार्ड डाउनलोड कर लें. आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर 3 मई को हॉल टिकट अपलोड किए गए हैं. बता दें कि इस साल 63 लाख से ज़्यादा उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.
कब से कब तक है एग्जाम
इस भर्ती के तहत 3,058 पदों को भरा जाना है. ये नियुक्ति जूनियर क्लर्क-सह-टाइपिस्ट और ट्रेन्स क्लर्क जैसे पदों के लिए होगी. यह परीक्षा 7 मई से 21 जून, 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जा रही है. फिलहाल 7 मई को होने वाली परीक्षा का ही एडमिट कार्ड जारी किया गया है.
ये परीक्षा कुल 90 मिनट की होगी. परीक्षा प्रतिदिन तीन शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे शुरू होगी जो कि 10:30 बजे तक चलेगी. दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से 2:15 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक होगी.
RRB NTPC UG Admit Card कैसे डाउनलोड करें?
- उम्मीदवारों को RRB के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा. उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाकर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
- वेबसाइट पर "CEN 07/2025 - NTPC Undergraduate Level Admit Card" का लिंक होगा. इस लिंकपर क्लिक कर दें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें.
- सभी जानकारी डालने के बाद सबमिट करें.
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा. इसकी PDF डाउनलोड कर लें.
- परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड अपने साथ लेकर जरूर जाएं.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार एक बार उसपर दी गई सारी जानकारी को सही से पढ़ लें. किसी भी तरह ही गलती होने पर बोर्ड से संपर्क करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं