विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

देश आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है. गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ (Rajpath) पर भारत की सैन्य ताकत और संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली. रिपब्लिक डे परेड में तीन सेनाओं की ताकत के साथ अलग-अलग राज्यों, मंत्रालयों, सुरक्षाबलों की झांकियां भी देखने को मिलीं. पहली बार लड़ाकू विमान राफेल ने परेड में हिस्सा लिया और पूरी दुनिया को अपना दम दिखाया. राफेल की गरज से पूरा आसमान गूंज गया.

परेड का मुख्य आकर्षण सैन्य ताकत, राज्यों की अलग-अलग संस्कृति, बांग्लादेश का 122 सदस्यों का कॉन्टिनजेन्ट, स्कूलों के बच्चों की ओर से पेश कार्यक्रम रहा. उत्तर प्रदेश की झांकी में राम मंदिर की झलक दिखाई दी जबकि पंजाब की झांकी गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित रही. कोरोनाकाल के बावजूद राजपथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम शानदार तरीके मनाया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरंगा फहरा कर रिपब्लिक डे परेड कार्यक्रम की शुरुआत की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Republic Day 2021, Republic Day Parade 2021, Republic Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com