विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2011

रेप में विफल होने पर किशोरी को जिंदा जलाया

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कथित तौर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले चार युवकों ने उसे घर में ही जिंदा जला दिया।
बंदायू: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कथित तौर पर एक किशोरी के साथ बलात्कार का प्रयास करने वाले चार युवकों ने उसे घर में ही जिंदा जला दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवकों की गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। पुलिस के मुताबिक उघौती थाना क्षेत्र के घनसौली गांव में तिलक सिंह (25) ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पड़ोस की एक 16 वर्षीया किशोरी को जिंदा जला दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि 25 मार्च को उनकी बेटी को घर में अकेले पाकर तिलक सिंह ने बलात्कार करने की कोशिश की और असफल होने पर उसने साथियों की मदद से मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जला दिया और मौके से फरार हो गए। स्थानीय थाना-प्रभारी जमील मोहम्मद ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता ने रविवार रात इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तिलक और उसके तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
यूपी, बलात्कार, जिंदा जलाया
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com