विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2019

अभिनेता आदित्य पंचोली पर 10 साल पुराने रेप के मामले में FIR दर्ज

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक मशहूर अभिनेत्री की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) पर 10 साल पुराने रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की है.

Also Read in
अभिनेता आदित्य पंचोली पर 10 साल पुराने रेप के मामले में FIR दर्ज
आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के खिलाफ रेप का मामला दर्ज.
  • आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • 10 साल पुराने रेप के आरोप में मामला हुआ दर्ज
  • अभिनेत्री की बहन ने अप्रैल में पुलिस में दी थी अर्जी
मुंबई:

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक मशहूर अभिनेत्री की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) पर 10 साल पुराने रेप के मामले में एफआईआर दर्ज की है. मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने इसकी पुष्टि की, हालांकि उन्होंने विस्तृत रूप से जानकारी देने से इनकार दिया. हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) के खिलाफ मामले में शिकायत दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था. 

पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में अभिनेता आदित्य पंचोली को एक साल की सजा

वसोर्वा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और अभिनेत्री की शिकायत की जांच की जा रही है. हालांकि, अभिनेता से अब तक पूछताछ नहीं हुई है. अभिनेत्री की बहन ने अप्रैल में पुलिस में अर्जी दी थी और आरोप लगाया था कि आदित्य पंचोली (Aditya Pancholi) ने उसकी बहन का शोषण और उत्पीड़न किया. एक दशक पहले दोनों कथित रूप से संबंध में थे.

बॉलीवुड एक्‍टर आदित्‍य पंचोली गिरफ्तार, फाईव स्‍टार होटल में मारपीट करने का आरोप

VIDEO: आदित्य पंचोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Pancholi, Mumbai Police, Rape Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com