विज्ञापन
23 hours ago

Jharkhand Student Protest Live Updates: झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी है. गुस्साए छात्रों ने राहुल गांधी से पूछा कि अगर उनको छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज का बुरा लगा तो वह सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस क्यों नहीं ले लेते.वहीं दूसरी तरफ बीजेपी ने आज झारखंड बंद बुलाया है. बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. सोमवार को रांची में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई. जानें छात्र आंदोलन से जुड़ा पल-पल का अपडेट.

ये भी पढ़ें-छात्र भी और Gen Z भी, लेकिन जंतर मंतर से बहुत जुदा है रांची का प्रोटेस्ट

Ranchi Student Protest All Live Updates Here...
 

Ranchi Protest Live: राहुल गांधी से रांची के प्रदर्शनकारी छात्रों की मांग

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि झारखंड के छात्र मांग कर रहे हैं कि राहुल गांधी या तो हेमंत सोरेन सरकार से समर्थन वापस ले या फिर लोकसभा में विपक्ष के नेता पद से इस्तीफा दें.
 

Ranchi Protest Live: हम छात्रों की मांगों पर विचार कर रहे- मंत्री इरफान अंसारी

झारखंड मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि बीजेपी की चाल, चरित्र सामने आ गई है, युवाओं के प्रति इनकी कोई भावना नहीं है. निश्चित तौर पर मुझे गर्व है कि आप लोगों ने कहा कि हमारे धरना को बीजेपी के लोगों ने दबाने का काम किया है. मैं फिर से कहना चाहता हूं कि सरकार युवाओं के साथ है हम उनकी मांगों पर गहन विचार कर रहे हैं.

Ranchi Protest Live: रांची में ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

सोमवार को रांची में JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई.

 

 

Ranchi Protest Live: ABVP कार्यकर्ता पुलिस की बस पर चढ़े

रांची में कल JPSC-JSSC विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राज्य सरकार के विरोध में ABVP कार्यकर्ता पुलिस की बस पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

Ranchi Protest Live: क्या राहुल गांधी हमें बचाने आएंगे- प्रदर्शनकारी छात्र

रांची के एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि झारखंड सरकार ने हमारे हाथों में कटोरा देकर हमें भीख मांगने पर मजबूर कर दिया है. गुस्साए छात्र ने पूछा कि क्या राहुल गांधी हमें बचाने आएंगे.

Ranchi Protest Live: राहुल गांधी, सोरेन सरकार से समर्थन वापस क्यों नहीं ले लेते- प्रदर्शनकारी छात्र

गुस्साए  प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं होना चाहिए, फिर वह सोरेन सरकार से अपना समर्थन वापस क्यों नहीं ले लेते. जलसजंगल, जमीन आप की ही सरकार में लुट रहा है.

 

Ranchi Protest Live: राहुल गांधी पर फूटा प्रदर्शनकारी छात्र का गुस्सा

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे एक छात्र ने राहुल गांधी से हेमंत सोरेन सरकार से उनका समर्थन वापस लेने की मांग करते हगुए कहा कि जल-जंगल-जमीन आपकी ही सरकार में लुट रहा है.

Jharkhand BJP Bandh Live: प्रशासन अलर्ट, निगरानी बढ़ाई गई

प्रशासन की ओर से बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है. पलामू जिले में भी बंद का असर सुबह से दिखाई देने लगा. डालटनगंज के छहमुहान और रेडमा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया.

Jharkhand BJP Bandh Live: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जाम की सड़कें

रांची, हजारीबाग, पलामू, गिरिडीह और चतरा जिलों के कई इलाकों में बीजेपी कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं. कई जगहों पर सड़कें जाम कर दी गई हैं.

 

Jharkhand BJP Bandh Live: झारखंड सरकार के खिलाफ बीजेपी ने खोला मोर्चा

झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा अब सियासी संग्राम में बदल चुका है. बीजेपी ने आज झारखंड बंद बुलाया है. बंद के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सड़कों पर उतर आए हैं. कहीं प्रदर्शन, कहीं नारेबाजी तो कहीं सड़क पर विरोध... यानी छात्रों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है.

Jharkhand BJP Bandh Live: बीजेपी कार्यकर्ता टायर चला कर जता रहे विरोध

झारखंड में बीजेपी के विरोध प्रदर्शन में आगजनी भी देखने को मिल रही है. पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी के साथ ही सड़क पर टायर जलाकर अपना विरोध जता रहे हैं.

 

Jharkhand BJP Bandh Live: बीजेपी कार्यकर्ता लगा रहे 'हेमंत सोरेन होश में आओ' के नारे

झारखंड बंद के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता हेमंत सोरेन होश में आओ के मारे लगा कर अपना विरोध जता रहे हैं.

 

Jharkhand BJP Bandh Live: बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर बैठे, सोरेन सरकार के खिलाफ कर रहे नारेबाजी

बीजेपी कार्यकर्ता सड़क पर बैठकर छात्रों के समर्थन में हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. हाथों में बीजेपी का झंडा थामे कार्यकर्ता नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं. 

 

Jharkhand BJP Bandh: वाहनों को सड़क पर रोक रहे कार्यकर्ता

झारखंड से बीजेपी बंद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें हाथ में पार्टी का झंडा उठाए कार्यकर्ता वाहनों को सड़कों पर रोकते नजर आ रहे हैं.

 

Jharkhand Protest Live: झारखंड में आज सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बीजेपी का बंद

झारखंड में बीजेपी ने सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक बंद बुलाया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी.

Jharkhand Protest Live: बीजेपी के झारखंड बंद के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं जारी

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बुलाए गए बीजेपी के बंद के दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं ही जारी रहेंगी.बीजेपी ने कहा कि छात्रों संग अपराधियों जैसा व्यवहार हुआ है.

Jharkhand Protest Live: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी ने बुलाया झारखंड बंद

रांची में विधानसभा कूच के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज से नाराज बीजेपी ने आज झारखंड बंद का आह्वान किया है. 

Ranchi Student Protest Live: देवेंद्र नाथ मेहतो की तबीयत बिगड़ी, ब्लड शुगर डाउन

रांची में सोमवार को विधानसभा मार्च के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ मेहतो की तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर्स के मुताबिक उनका ब्लड शुगर काफी डाउन है.

Ranchi Student Protest Live: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल में भर्ती

रांची में JPSC-JSSC-CGL पेपर लीक और भर्ती से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड विधानसभा की ओर मार्च के दौरान बेहोश होने के बाद छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

PTI फोटो.

 

Ranchi Student Protest Live: छात्रों के रांची विधानसभा कूच के दौरान झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल

 पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विधानसभा की ओर मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के साथ हुई झड़प में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए.

Ranchi Student Protest Live: पुलिस के बल प्रयोग से रांची के छात्र नाराज

पुलिस के बल प्रयोग से रांची के छात्र नाराज हैं. भूख हड़ताल कर रहे देवेंद्र मेहतो ने कहा है कि अब सरकार से कोई बातचीत नहीं होगी. 

PTI फोटो.

 

Ranchi Student Protest Live: रांची विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज

सोमवार को छात्रों के रांची विधानसभा मार्च के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया गया और वाटर केनन का भी इस्तेमाल किया गया. इस घटना में कई छात्रों के घायल होने की खबर सामने आई है. 

Ranchi Student Protest Live: रांची छात्र आंदोलन का आज 18वां दिन

रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन का आज 18वां दिन है. नाराज छात्र अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand Student Movement, Jharkhand Student Protest, Jharkhand Student Protest Today, Jharkhand Student Protests Live Updates, Ranchi Student Protest JPSC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com