राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल का 68 साल की उम्र में निधन (Kameshwar Chaupal Passed Away) हो गया है. दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली. पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे. राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका अहम रही थी. उन्होंने ही राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी. RSS की तरफ से कामेश्वर चौपाल को पहले कार सेवक का दर्जा दिया गया था. कामेश्वर चौपाल पूर्व एमएलसी सदस्य भी रह चुके हैं.
'वे एक अनन्य रामभक्त थे'
कामेश्वर चौपाल के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया. दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर जी समाज के वंचित समुदायों के कार्यों के लिए भी हमेशा याद किए जाएंगे. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है कांग्रेस, इतनी तो श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक अनन्य रामभक्त थे, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में बहुमूल्य योगदान दिया। दलित पृष्ठभूमि से आने वाले कामेश्वर जी समाज के वंचित समुदायों के… pic.twitter.com/pmqXNvvqfr
— Narendra Modi (@narendramodi) February 7, 2025
कामेश्वर चौपाल के निधन पर बीजेपी ने जताया दुख
अयोध्या से उनका लगाव काफी खास था. उनके निधन पर बीजेपी ने दुख जताया है. पार्टी की तरफ से एक्स पर पोस्ट में कहा गया कि राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है. उन्होंने संपूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया. वह मां भारती के सच्चे लाल थें.
राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले, पूर्व विधान पार्षद, दलित नेता, श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के स्थाई सदस्य, विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष रहे, श्री कामेश्वर चौपाल जी के निधन की खबर सामाजिक क्षति है। उन्होंने सम्पूर्ण जीवन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में समर्पित किया। मां… pic.twitter.com/95eci6fjDK
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) February 7, 2025
9 नवंबर 1989 को रखी थी राम मंदिर की पहली ईंट
बिहार के सुपौल के रहने वाले कामेश्वर चौपाल ने ही 9 नवंबर 1989 को राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में पहली ईंट रखी थी. तब वह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य हुआ करते थे. मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखने के लिए कामेश्वर चौपाल को चुना गया था. राम मंदिर आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी इसीलिए उनको इस कार्य के लिए चुना गया था.
2002 से 2014 तक राज्यसभा सांसद रहे
कामेश्वर चौपाल पहले वह विश्व हिंदू परिषद के सदस्य थे, लेकिन साल 1991 में वह बीजेपी में शामिल हो गए थे. उन्होंने पहली बार चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गए. दूसरी बार साल 2014 में भी वह चुनावी मैदान में उतरे, तब भी वह जीत नहीं सके थे. हालांकि साल 2002 से 2014 तक वह राज्यसभा सांसद रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं