Ram Mandir Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच लगातार आगे बढ़ रही है. अब इस मामले में अदालत ने जेल में बंद तीन आरोपियों अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा और करुणेश पांडे को एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) पर भेजने की अनुमति दे दी है. अयोध्या पुलिस ने अदालत से सात दिन की पुलिस कस्टडी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल एक दिन की रिमांड मंजूर की है.
पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस
इस मामले में जांच एजेंसियां पहले ही कई आरोपियों के पास से नकदी और अन्य सामान बरामद कर चुकी हैं. पुलिस अब सभी सबूतों और आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की हर कड़ी जोड़ने की कोशिश करेगी.
क्या है पूरा मामला?
यह मामला राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की कथित चोरी और गबन से जुड़ा है. एसआईटी जांच के बाद आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दान की गिनती के दौरान रकम का गबन किया. पुलिस का दावा है कि कुछ आरोपियों ने चोरी के पैसों से संपत्तियां भी खरीदीं, जिनकी जांच जारी है. अब एक दिन की पुलिस रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ को इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में अहम माना जा रहा है.
राम मंदिर ट्रस्ट के खर्चों की होगी जांच
इसके साथ ही बीते लगभग ढाई सालों में राम मंदिर ट्रस्ट में ऑडिट रिपोर्ट, खर्चों की रसीद, पर्ची और अन्य हिसाब-किताब की गहन पड़ताल की जाएगी. इसमें सबसे बड़ा खर्च प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में हुआ है. इसमें टेंट सिटी बसाने से लेकर आयोजन में हुए अन्य खर्चों की पड़ताल की जाएगी. बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ट्रस्ट के पदाधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें-
बाबरी पर आंसू बहाने वाले अयोध्या की बात कर रहे, वक्फ पर फेविकॉल लग जाता... योगी ने सुनाई खरी-खरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं