विज्ञापन

राम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को मिलती है इतनी सैलरी, मेडिकल लीव की भी सुविधा

Ram Mandir Salary: राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले में स्टाफ के कई लोगों का नाम सामने आया है. इसी बीच इनकी सैलरी को लेकर भी खूब चर्चा रही. मुख्य पुजारी से लेकर तमाम काम करने वाले लोगों को मंदिर ट्रस्ट की तरफ से अलग-अलग सैलरी दी जाती है.

राम मंदिर के पुजारियों और कर्मचारियों को मिलती है इतनी सैलरी, मेडिकल लीव की भी सुविधा
राम मंदिर के स्टाफ को कितनी मिलती है सैलरी

Ram Mandir Salary: अयोध्या का राम मंदिर पिछले कुछ दिनों से खूब चर्चा में है. यहां चंदे में हुई हेराफेरी के मामले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसी मामले में चंपत राय जैसे बड़े पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा भी दिया है. इस पूरे चंदा चोरी के मामले में मंदिर में काम कर रहे कई कर्मचारियों का नाम सामने आया है, ऐसे में लोगों को मंदिर में मौजूद तमाम लोगों की सैलरी को लेकर काफी दिलचस्पी है. आइए हम आपको बताते हैं कि मंदिर में मौजूद मुख्य पुजारी से लेकर बाकी स्टाफ को कितनी सैलरी दी जाती है. 

मुख्य पुजारी की सैलरी

राम मंदिर में मौजूद मुख्य पुजारियों की सैलरी 38 हजार 500 रुपये प्रतिमाह है. इनके अलावा मंदिर में मौजूद सहायक पुजारियों को मंदिर ट्रस्ट की तरफ से करीब 33 हजार से लेकर 36 हजार तक की सैलरी दी जाती है. इनकी सैलरी उनके अनुभव और कामकाज के हिसाब से तय की जाती है. पुजारियों के रहने और खाने का इंतजाम भी मंदिर में ही किया जाता है. इतना ही नहीं, उन्हें मेडिकल लीव और वीकली ऑफ जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.  

मंदिर के बाकी स्टाफ की सैलरी

मंदिर में काम करने वाले सेवादारों को उनके पद और अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाता है. मंदिर के भंडारी, स्टोर मैनेजर्स की सैलरी करीब 19 से 24 हजार के बीच है. इसके अलावा जो कर्मचारी रोजाना आने वाले चढ़ावे की गिनती करते हैं, उन्हें हर महीने करीब 20 हजार रुपये की सैलरी मिलती है.  

हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 'मंदिर निर्माण समिति' के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने NDTV से खास बातचीत में बताया था कि मंदिर में जितना चढ़ावा आता है, उसे स्टाफ की सैलरी से लेकर मंदिर में होने वाले निर्माण और भंडारे में खर्च किया जाता है. उन्होंने बताया कि मंदिर में रोजाना करीब दो हजार लोग खाना खाते हैं. 

ये भी पढ़ें - किन अग्निवीरों को 4 साल बाद घर भेज दिया जाता है? जानें क्या है निकाले जाने का क्राइटेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir Ayodhya Details, Ayodhya Ram Mandir, Ram Mandir News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com