अभिनेत्री राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर उनसे मारपीट करने तथा उनकी जानकारी के बिना उनके फ्लैट से पैसे और आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद दुर्रानी को मंगलवार को शहर के ओशिवरा पुलिस थाने में लाया गया. एक अधिकारी ने सोमवार रात को पुलिस में दिए गए राखी सावंत के बयान का हवाला देते हुए बताया कि सावंत (41) जनवरी 2022 में दुर्रानी (30) के संपर्क में आयी और दोनों ने एक संयुक्त व्यावसायिक खाता खुलवाया.
अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दुर्रानी ने एक कार खरीदने के लिए जून में उस खाते से 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि निकाली, लेकिन सावंत ने कोई आपत्ति नहीं जताई, क्योंकि दुर्रानी ने कहा था कि वह उनसे शादी करेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने बताया कि बाद में दुर्रानी ने कथित तौर पर सावंत से दो बार मारपीट की, जिसके कारण उन्हें दुर्रानी के खिलाफ गैर-संज्ञेय शिकायत दर्ज करानी पड़ी है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सावंत के मुताबिक दुर्रानी ने उन्हें धमकी दी कि वह उनके चेहरे पर तेजाब फेंक देगा या उन्हें सड़क हादसे में मरवा देगा. सावंत ने दुर्रानी पर उन्हें ‘नमाज' पढ़ने के लिए मजबूर करने का भी आरोप लगाया.
अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को सावंत को पता चला कि उनकी अलमारी से पांच लाख रुपये नकद और उनकी मां के ढाई लाख रुपये के आभूषण गायब हैं. इसके बाद उन्हें अंधेरी की अपनी इमारत के चौकीदार से पता चला कि उनकी गैरमौजूदगी में दुर्रानी फ्लैट पर आया था.''
पुलिस ने बताया कि इसके बाद सावंत ने ओशिवरा पुलिस थाने में सोमवार रात को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दुर्रानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (विश्वासघात) और 323 (जानबूझकर नुकसान पहुंचाना) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं