विज्ञापन
This Article is From Jun 10, 2022

जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मिले चार गुना मुआवजा : किसान नेता राकेश टिकैत ने की मांग

राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले कई दिन से शोर मचाया जा रहा था कि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य को रोका जाएगा लेकिन वह उसका निर्माण कार्य नहीं रोकने आए हैं, बल्कि किसानों के बंद रास्तों को खुलवाने के लिए आए हैं.

जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों को मिले चार गुना मुआवजा : किसान नेता राकेश टिकैत ने की मांग
टिकैत ने जेवर एयरपोर्ट से प्रभावित किसानों के लिए चार गुना मुआवजा की मांग की
नोएडा:

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रस्तावित जेवर हवाई अड्डे से प्रभावित किसानों को बृहस्पतिवार को नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा देने की मांग की. भाकियू (अराजनैतिक) ने जेवर के झाझर रोड स्थित साबौता अंडरपास के नीचे महापंचायत की. महापंचायत को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि हवाई अड्डे में किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है, उन्हें नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत चार गुना मुआवजा दिया जाना चाहिए.

राकेश टिकैत ने कहा कि पिछले कई दिन से शोर मचाया जा रहा था कि हवाई अड्डे का निर्माण कार्य को रोका जाएगा लेकिन वह उसका निर्माण कार्य नहीं रोकने आए हैं, बल्कि किसानों के बंद रास्तों को खुलवाने के लिए आए हैं.उनका कहना था कि प्रशासनिक अधिकारी बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान करें, जिसके लिए वह तैयार है अन्यथा आंदोलन होगा.

उससे पहले राकेश टिकैत के स्वागत में की गई आतिशबाजी से इंटरचेंज के पास सड़क किनारे झाड़ियों में आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ने लगी. हालांकि, वहां पर तैनात दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इसके बाद अंडरपास से आगे भी आतिशबाजी के कारण आग लग गई. उसको भी दमकलकर्मियों ने बुझाया.

 यह भी पढ़ें:

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rakesh Tikait News, Rakesh Tikait News In Hindi, Jewar Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com