विज्ञापन

झारखंड के रेडिशन ब्लू होटल में NDA विधायकों ने दिखाई विक्ट्री साइन, 'INDIA' गठबंधन के पास कितने नंबर?

राज्यसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही घंटे बाकी बचे हैं. झारखंड की 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो रहा है. एक सीट शिबू सोरेन के निधन के कारण खाली हुई है, जबकि दूसरी सीट भाजपा सदस्य दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को पूरा होने से रिक्त हो रही है.

झारखंड के रेडिशन ब्लू होटल में NDA विधायकों ने दिखाई विक्ट्री साइन, 'INDIA' गठबंधन के पास कितने नंबर?
झारखंड के रेडिशन ब्लू होटल में जुटे NDA विधायक

झारखंड की 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारी पूरी हो गई है.  राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड में भी रिजॉर्ट पॉलिटिक्स शुरू जारी है. एनडीए के सभी विधायक मंगलवार से ही रांची के रेडिशन ब्लू होटल में सेंधमारी से बचने के लिए डेरा डाले हुए हैं. वहीं, कांग्रेस और जेएमएम के शीर्ष नेताओं की 2 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए मंथन जारी है. रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस नेता सीएम हेमंत सोरेन के साथ बड़ी बैठक करने पहुंचे. अब बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर इंडिया गठबंधन के विधायकों के लिए डिनर रखा गया. इससे पहले रेडिशन ब्लू होटल में डेरा डाले NDA विधायकों ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए नजर आए. 

NDA खेमा काफी उत्साहित

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए खेमा बुधवार को काफी उत्साहित नजर आया. चूंकि रेडिशन ब्लू में ठहरे एनडीए विधायकों की राजनीतिक गतिविधियां चरम पर है. यहां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में विधायकों को राज्यसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया की जानकारी से रूबरू कराया गया. मॉक पोल प्रशिक्षण भी कराया गया. ताकि वोटिंग के दौरान किसी प्रकार की कोई चूक की गुंजाइश नहीं रहे. चूंकि कई विधायक नए हैं, इसलिए राज्यसभा में कैसे उन्हें मतदान करना है, वोटिंग की पूरी प्रक्रिया से इस दौरान उन्हें अवगत कराया गया. 

रिजॉर्ट पॉलिटिक्स को लेकर घमासान

इस दौरान उपस्थित एनडीए के सभी विधायक काफी उत्साहित और एनडीए समर्थित उम्मीदवार की जीत को लेकर वे सभी आश्वस्त दिखें. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा पर होटल की राजनीति का आरोप लगाने वाली कांग्रेस के पास दरअसल नैतिकता नाम की कोई चीज बची ही नहीं है. कांग्रेस यह बतलाए कि बीएनआर होटल में किसके विधायक ठहरे हुए हैं और वह क्या कर रहे हैं?

कांग्रेस तो कल बड़ी-बड़ी बातें कर रही थी मानो उसके विधायक सीधे अपने-अपने घरों से ही यहां वोट देने आएंगे. लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि होटल बीएनआर में उनका पूरा कुनबा क्या कर रहा है.
Latest and Breaking News on NDTV

BNR होटल से सीधे विधानसभा पहुंचेंगे INIDA के विधायक

वहीं, कांग्रेस के विधायकों को रांची के होटल में भेजने की खबरों को लेकर कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दावा किया कि विधायक केवल उस होटल में जाएंगे, जहां कांग्रेस के पर्यवेक्षक ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि विधायकों को होटल में भेजने की कोई योजना नहीं है. हमारे पास पर्याप्त संख्या बल है और हमें पूरा भरोसा है कि हम यह चुनाव आसानी से जीत लेंगे. जानकारी के मुताबिक, आज मुख्यमंत्री आवास पर INDIA गठबंधन के विधायकों को डिनर के बाद अपने-अपने घर जाने की अनुमति दी गई. पर गुरुवार को सभी विधायकों को सुबह सात बजे पर्यवेक्षक और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के साथ BNR होटल में ब्रेकफास्ट में पहुंचने के लिए कहा गया. इसके बाद बीएनआर होटल से सभी विधायक सीधे विधानसभा जाएंगे. 

बता दें कि चुनाव में जीतने के लिए किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के न्यूनतम 28 वोट की आवश्यकता है. झारखंड विधानसभा में भाजपा नेतृत्व वाले NDA के पास 24 विधायक हैं, जबकि ‘इंडिया' के सदस्यों की संख्या 56 है. 2 राज्यसभा सीट के लिए JMM के बैद्यनाथ राम, कांग्रेस के प्रणव झा और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवानी मैदान में हैं. 

यह भी पढे़ं- 'INDIA' गठबंधन में दरार? राहुल गांधी के 'गले न मिलने' वाले बयान पर भड़का वामदलों का गुस्सा

लेखक के बारे में
img
हरिबंश शर्मा
संवाददाता
हरिवंश शर्मा पिछले 23 वर्षों के अनुभवी पत्रकार हैं और NDTV के वर्तमान में झारखंड संवाददाता हैं. वह आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में  'जल, जंगल, जमीन' की... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jharkhand News, Jharkhand News Hindi, Jharkhand Rajya Sabha Chunav, Jharkhand Rajya Sabha Election, Jharkhand Rajya Sabha Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com