राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन के उप-सभापति के पैनल के लिए छह सदस्यों को नामित किया है जिनमें पहली बार सदन में आए सस्मित पात्रा और एल हनुमंतैया भी हैं. नायडू द्वारा पैनल के लिए नामित राज्यसभा सदस्यों में भाजपा से भुवनेश्वर कलीता और सुरेंद्र सिंह नागर, कांग्रेस से एल हनुमंतैया, राकांपा से वंदना चव्हाण, तृणमूल कांग्रेस से सुखेंदु शेखर राय और बीजू जनता दल से सस्मित पात्रा हैं. सभापति और उप-सभापति की अनुपस्थिति में पैनल के सदस्यों में से ही कोई सदस्य सदन की कार्यवाही को संचालित करते हैं.
पैनल में सदस्यों को नामित करते समय सभापति सामान्य तौर पर सदन में विभिन्न दलों के सदस्यों की संख्या पर विचार करते हैं और उनके नेताओं से भी परामर्श कर सकते हैं. जदयू के सदस्य हरिवंश के सेवानिवृत्त होने के बाद अभी उप-सभापति का पद खाली है. सदन के सदस्यों में से नये उप-सभापति का चुनाव होगा. हालांकि हरिवंश पुन: सदन के सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उन्हें इस पद के लिए फिर से राजग का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कोरोना से बचने के लिए लोगों का घरों में कैद होना वैध , लेकिन आपातकाल अवैध था: नायडू
VIDEO: नागरिकता बिल पर चर्चा के दौरान सभापति ने रोक दी कार्यवाही
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं