विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2018

राजनाथ सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हमारी सेना...

उन्होंने कहा मैं आपको दावे के साथ कहना चाहतूं कि आप अगले कुछ दिनों में कुछ देखेंगे, हमारी सेना ने ऐसा कुछ किया है.

राजनाथ सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा हमारी सेना...
सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले राजनाथ सिंह
नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सितंबर 2016 में पाकिस्तान में हुए सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ के मौके पर एक बड़ा बयान देकर सभी चौंका दिया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा पड़ोसी देश लगातार सीमा पर अशांति फैला रहा है. लोगों ने कुछ दिन पहले ही बीएसएफ के जवान के साथ हुई बर्बरता देखी . उन्होंने कहा मैं आपको दावे के साथ कहना चाहतूं कि आप अगले कुछ दिनों में कुछ देखेंगे, हमारी सेना ने ऐसा कुछ किया है. मैं आपको अभी नहीं बतांऊगा कि क्या किया गया है. लेकिन जो किया जाना था वो किया जा चुका है. हमारे सैनिकों ने सबकुछ वैसे ही किया है जैसे उन्हें कहा गया था.

यह भी पढ़ें: हिंदी दिवस 2018 : गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जब ट्विटर हैंडल पर अंग्रेजी से हिंदी में में किया नाम

उन्होंने आपको मेरी बातों पर भरोसा करना चाहिए क्यों कि दो से तीन दिन पहले ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है. इस पूरी कार्रवाई के बारे में कुछ लोगों को ही पता था. आप आगे देखेंगे कि आखिर हुआ क्या था. गौरतलब है कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर केंद्री गृहमंत्री राजनाथ सिंह यूपी के मुज्जफरनगर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैंने अपने बीएसएफ के जवानों को कहा था कि वो (पाकिस्तान) हमारे पड़ोसी हैं.

यह भी पढ़ें: भारत सरकार ने दी सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी, 'फेक न्यूज़ को रोको, वरना...'

ऐसे में हम पहले उनकी तरफ एक भी गोली फायर नहीं करेंगे. लेकिन अगर वह हमपे गोली फायर करतें हैं तो उसके जवाब में आपको गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है. खास बात यह है कि इस सप्ताह के शुरुआत में सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा था कि मुझे लगता है कि एक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का समय आ गया है. उन्होंने उस दौरान कहा था कि मैं आपको यह नहीं बताउंगा कि आखिर इस बार कार्रवाई कैसे करना चाहते हैं. सेना प्रमुख ने कहा था कि बीते कुछ महीनों में सेना के सीजफायर के बाद घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा हुआ है. ध्यान हो कि सीमा पर तनाव और पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के विदेश मंत्री से होने वाली मुलाकात भी रद्द कर दी थी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh On Surgical Strike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com