विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2019

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा क्योंकि वह ‘परम्परागत’ युद्ध नहीं जीत सकता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह ‘‘परम्परागत’’ युद्ध नहीं जीत सकता.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने ‘छद्म’ युद्ध छेड़ रखा क्योंकि वह ‘परम्परागत’ युद्ध नहीं जीत सकता
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान ने ‘छद्म' युद्ध छेड़ रखा है क्योंकि उसे अहसास हो चुका है कि वह ‘‘परम्परागत'' युद्ध नहीं जीत सकता. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जो ‘‘छद्म'' युद्ध का रास्ता अख्तियार किया है, वह एक दिन उसकी हार की वजह बनेगा. रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस तरीके से आतंकवाद के मोर्चे पर विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान बेनकाब हुआ है और अलग-थलग पड़ गया है, इसका बड़ा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री की कुशल कूटनीति को जाता है. आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 137वें कोर्स की पासिंग आउट परेड में बोल रहे थे. आपको बता दें कि बीते दिनों भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधा था.  

LOC पर पाकिस्तान की तरफ से हो रहे सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत कभी भी ऑफेंसिव नहीं रहा है. हमनें कभी किसी देश पर पहले आक्रमण नहीं किया है लेकिन हमारी तरफ जो भी बुरी नजर से देखेगा उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं. साथ ही उन्होंने कहा था कि मैं इस बात के प्रति आश्वस्त हूं कि हमारी समुद्री शक्ति और सीमा नौसेना के सुरक्षित हाथों में है. पहले के मुकाबल आज हमारी सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाकचौबंद है कि अब हम मुंबई हमले जैसे किसी घटना नहीं होने देंगे. और सबसे खास बात यह है कि नौसेना देश की सीमाओं की सुरक्षा स्वदेशी उपकरणों के इस्तेमाल से कर रही है. राजनाथ सिंह ने इस दौरान कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सरकार रक्षा बजट को बढ़ाएगी.

Video: तेजस में उड़ान भरने के बाद बोले राजनाथ- ये मेरी जिंदगी का एक विशेष अनुभव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajnath Singh, Pakistan, LoC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com