विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Rajasthan Crisis Update: सचिन पायलट बनाम अशोक गहलोत (Sachin Pilot vs Ashok Gehlot) मामले में राजस्‍थान हाइकोर्ट आज अहम फैसला सुनाया. सचिन पायलट खेमे को राजस्थान हाईकोर्ट की तऱफ से राहत मिली है. कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद गहलोत शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, वह अपने विधायकों संग गवर्नर हाउस पहुंच चुके हैं. दरअसल कोर्ट में सचिन पायलट  (Sachin Pilot) खेमें की तरफ से एक याचिका लगाकर केंद्र को इस मामले में पक्षकार बनाने की अपील की गई थी. जिसे स्वीकार कर लिया गया. चूंकि सभी दलीलें सुने जाने के बाद केंद्र को इस मामले का पक्षकार बनाया गया था तो हाईकोर्ट अब केंद्र सरकार का भी पक्ष सुनेगा. उधर गहलोत कैंप के विधायक बाबूलाल बैरवा की तबियत बिगड़ गई है. सांस लेने की तकलीफ के चलते उन्हें SMS में भर्ती कराया गया. फेयरमोंट होटल से एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल लाए गए. बाबूलाल बैरवा गहलोत खेमे के विधायक माने जा रहे हैं. गौर हो कि राजस्‍थान विधानसभा के स्‍पीकर सीपी जोशी (CP Joshi) ने सचिन पायलट खेमे के 19 बागी कांग्रेसी विधायकों को अयोग्यता मामले में नोटिस जारी किया था, जिसके बाद सचिन पायलट समेत अन्य ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर आदेश को चुनौती दी थी. हाई कोर्ट ने स्पीकर को 24 जुलाई तक अयोग्यता मामले की कार्रवाई करने पर रोक लगा दी थी. 

Here is The UPDATE of Rajasthan Crisis:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Rajasthan Political Crisis Live Update, Sachin Pilot, Ashok Gahlot, Rajasthan High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com