कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) की मुख्य मांगों में एक स्वीकार कर लिया है. अविनाश पांडे (Avinash Pande) को राजस्थान मामलों के प्रभारी महासचिव की जिम्मेदारी से हटा दिया गया है. कांग्रेस के साथ चल रहे टकराव का पटाक्षेप करने के लिए पायलट की ओर से कई मांगों में यह एक अहम मांग थी. अविनाश पांडे की जगह अजय माकन (Ajay Maken) को राजस्थान का जिम्मा सौंपा गया है.
पायलट खेमे ने आरोप लगाया था अविनाश पांडे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के काफी करीबी हैं और दूसरे पक्ष की बात को ठीक तरीके से तवज्जो नहीं देते थे. पायलट खेमे ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन और पायलट के करीबियों को पर्याप्त मात्रा में मंत्री पद देने के अलावा पांडे को हटाने की भी पुरजोर तरीके से मांग की थी.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अविनाश पांडे को हटाने और राजस्थान मामलों के प्रभारी महासचिव के रूप में अजय माकन की नियुक्ति से सचिन पायलट की ओर से उठाए गए मुद्दों और चिंताओं पर गौर करने के लिए नई समिति पूरी तरह से तैयार है. तीन सदस्यीय कमेटी में माकन के अलावा, सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल (Ahmed Patel) और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं. यह कमेटी अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच आ रही दिक्कतों के समाधान का प्रयास करेगी.
कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने कहा कि पार्टी को इस बात का आभास है कि सरकार के पास अभी तीन साल का समय है और कई सारे वादे पूरे किए जाने हैं. ऐसे में बदलाव महत्वपूर्ण है. सूत्रों ने कहा कि बीजेपी द्वारा विधायकों की तोड़-फोड़ का खतरा भी बना हुआ है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं