विज्ञापन

कोटा से अलग होगा बूंदी, जालोर-सिरोही भी बटेंगे, राजस्थान में नए सियासी नक्शे की सिफारिश; पायलट-बेनीवाल समेत कई दिग्गजों का बदल देगा भविष्य?

राजस्थान में परिसीमन पर एक रिपोर्ट में नया सियासी नक्शा बनाने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट में प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों को बढ़ाकर 37 करने का प्रस्ताव है, जबकि SC-ST आरक्षण में बड़े बदलाव की सिफारिश की गई है, जिससे कई दिग्गज नेताओं का सियासी गणित बदल सकता है.

कोटा से अलग होगा बूंदी, जालोर-सिरोही भी बटेंगे, राजस्थान में नए सियासी नक्शे की सिफारिश; पायलट-बेनीवाल समेत कई दिग्गजों का बदल देगा भविष्य?
राजस्थान में नए सियासी नक्शे की सिफारिश
  • एक रिपोर्ट में राजस्थान में नए सियासी नक्शा का सुझाव दिया गया है.
  • परिसीमन और आरक्षण में बदलाव से कई दिग्गजों का सिसायी भविष्य बदल सकता है.
  • परिसीमन करके राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों से बढ़ाकर 37 करने का प्रस्ताव है.

राजस्थान में संभावित परिसीमन को लेकर तैयार एक स्टडी रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. बीजेपी से जुड़े एक स्टडी ग्रुप ने लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 25 से बढ़ाकर 37 करने का सुझाव दिया है. रिपोर्ट में सीटों के पुनर्गठन के साथ SC और ST आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने और कई मौजूदा संसदीय क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की सिफारिश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक 37 लोकसभा सीटों में 7 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 5 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है. फिलहाल राजस्थान में 25 लोकसभा सीटों में 4 SC और 3 ST सीटें आरक्षित हैं.

बेनीवाल को तलाशी होगी नई सीट

रिपोर्ट में नागौर लोकसभा सीट का परिसीमन कर इसे नागौर और डीडवाना-कुचामन क्षेत्र के साथ जोड़ते हुए SC के लिए आरक्षित करने का सुझाव दिया गया है. इससे आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल को नई सीट तलाशनी पड़ सकती है. इसी तरह बारां-झालावाड़ सीट को ST आरक्षित बनाने का सुझाव दिया गया है, जिससे सांसद दुष्यंत सिंह के सामने भी नई राजनीतिक चुनौती खड़ी हो सकती है.

बीकानेर में नए दावेदार को मिलेगा मौका

वहीं जयपुर ग्रामीण सीट को भी SC के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव है, जिससे सांसद राव राजेंद्र सिंह का चुनावी समीकरण प्रभावित हो सकता है. रिपोर्ट में बीकानेर लोकसभा सीट को SC आरक्षित श्रेणी से हटाकर सामान्य सीट बनाने और दौसा सीट को ST आरक्षित श्रेणी से सामान्य सीट में बदलने का सुझाव दिया गया है. अगर ऐसा होता है तो बीकानेर में नए दावेदारों के लिए अवसर खुलेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

सचिन पायलट के लिए खुल सकते विकल्प

वहीं दौसा सामान्य सीट बनने पर पूर्व सांसद सचिन पायलट जैसे नेताओं के लिए भी भविष्य में चुनावी विकल्प बढ़ सकते हैं. स्टडी रिपोर्ट में कई संसदीय क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव का सुझाव दिया गया है.

किस सीट पर किसे शामिल करने प्रस्ताव

  • नई हनुमानगढ़ सीट में नोहर विधानसभा को शामिल करने का प्रस्ताव
  • राजसमंद सीट में उदयपुर की मावली और वल्लभनगर विधानसभा जोड़ने की सिफारिश.
  • जयपुर ग्रामीण में दूदू विधानसभा को शामिल करने का सुझाव.
  • जालोर-सिरोही सीट को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में बांटने का प्रस्ताव.
  • नई सिरोही सीट को ST आरक्षित बनाने की सिफारिश.
  • डूंगरपुर सीट में सलूंबर विधानसभा को शामिल करने का सुझाव.

पहले 38 लोकसभा सीटें करने की हुई थी सिफारिश

रिपोर्ट में इन बदलावों के पीछे कई क्षेत्रों में बदलते राजनीतिक समीकरणों और विशेष रूप से बीएपी (BAP) के प्रभाव को संतुलित करने की रणनीति का भी उल्लेख किया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की स्टडी रिपोर्ट में राजस्थान में 25 से 38 लोकसभा सीटें करने का अनुमान जताया गया था. उस रिपोर्ट में जयपुर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर, सीकर, उदयपुर और बांसवाड़ा जैसी बड़ी सीटों के पुनर्गठन का सुझाव था लेकिन कई बड़े नेताओं की मौजूदा सीटों में बदलाव नहीं करने की बात कही गई थी.

इसके विपरीत बीजेपी से जुड़े स्टडी ग्रुप की रिपोर्ट में कई प्रमुख नेताओं की सीटों के परिसीमन और आरक्षण में बदलाव के सुझाव दिए गए हैं. साथ ही कोटा लोकसभा क्षेत्र से बूंदी को अलग करने की भी सिफारिश की गई है. यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह परिसीमन आयोग का अंतिम प्रस्ताव नहीं बल्कि एक स्टडी ग्रुप की सिफारिश है. लोकसभा सीटों की संख्या, सीमाओं और आरक्षण में किसी भी बदलाव पर अंतिम निर्णय भविष्य में गठित परिसीमन आयोग की प्रक्रिया के बाद ही होगा.

यह भी पढे़ं-

पंचायत चुनाव नवंबर से पहले होना मुश्किल, निर्वाचन आयोग की चिट्ठी से आया नया मोड़

द‍िल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे से सीधा जुड़ेगा कोटा, मुकुंदरा में फोरलेन; साढ़े 16 हजार करोड़ से बदलेगी हाड़ौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Politics, Rajasthan Delimitation, Rajasthan Delimitation News, Rajasthan Delimitation Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com