Karanpur Vidhansabha Results: राजस्थान के गंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव की मतगणना के 13वें चरण के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी पीछे चल रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर के डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है. मतगणनाा सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई. अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे तक मतगणना के 13 चरण हो चुके हैं जिनमें कांग्रेस प्रत्याशी रुपिंदर सिंह को 69,188 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सुरेन्द्रपाल सिंह को 61,216 मत मिले हैं. इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी लगभग 7900 मतों से आगे हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि स्ट्रांग रूम और निर्धारित कमरों में 17 टेबल पर मतगणना हो रही है. इस विधानसभा सीट के लिए पांच जनवरी को 81.38 फीसदी मतदान हुआ था. राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ था जिनके परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किए गए. इसमें भाजपा को 115 और कांग्रेस को 69 सीट मिलीं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था. यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी और कांग्रेस की ओर से कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह उम्मीदवार हैं.
सत्तारूढ़ भाजपा ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया था. बाद में उन्हें कृषि विपणन विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग व अल्पसंख्यक मामलात व वक्फ विभाग भी आवंटित किए गए.
गंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा सीट (Karanpur Vidhansabha Seat) के लिए हुए मतदान के वोटों की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई. अधिकारियों ने बताया कि मतगणना जिला मुख्यालय गंगानगर के डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में हो रही है.
राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ. इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया.इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं.
करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था.यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है.
वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने करणपुर सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल कर लिया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं