Rajasthan Crisis Update: राजस्थान का सियासी घमासान जारी है, शुक्रवार को असंतुष्ट विधायकों की याचिका की सुनवाई कर रही बेंच ने इसे स्थगित करते हुए अगली सुनवाई सोमवार 10 बजे तक निर्धारित की है. विधानसभा अध्यक्ष के वकील ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि मंगलवार शाम 5.30 बजे तक नोटिस पर कोई आदेश जारी नहीं किया जाएगा. इधर कोर्ट के बाहर भी सियासी चहलकदमियों का दौर चलता रहा. गहलोत सरकार ने एक Audio Clip मामले में जांच के लिए SOG की एक टीम को हरियाणा के मानेसर भेजा. इस होटल में असंतुष्ट विधायकों के होने की संभावना जतायी गयी थी. कांग्रेस ने सोशल मीडिया के हवाले दो ऑडियो क्लिप जारी किए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी द्वारा अशोक गहलोत की सरकार गिराने की साजिश रची जा रही थी उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की गिरफ्तारी की मांग भी की है. इसके अलावा कांग्रेस ने अपने दो बागी विधायकों विश्वेंद्र सिंह और भंवरलाल शर्मा की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Rajasthan Crisis Live Updates, Rajasthan Congress Live Update, Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot