विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2019

राजस्थान: 75 साल की महिला ने दिया बेटी को जन्म, मात्र 600 ग्राम है बच्ची का वजन

हॉस्पिटल की डॉक्टर अभिलाषा किंकर ने कहा कि महिला ने पहले एक बच्चे को गोद लिया था, लेकिन वह अपना खुद का बच्चा चाहती थी, और इसलिए उसने मां बनने की संभावनाओं के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की थी.

Also Read in
राजस्थान: 75 साल की महिला ने दिया बेटी को जन्म, मात्र 600 ग्राम है बच्ची का वजन
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची का वजन मात्र 600 ग्राम है
  • महिला को कोटा के किंकर हॉस्पिटल में रखा गया है
  • महिला ने मां बनने की संभावनाओं के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की
जयपुर:

राजस्थान राज्य के कोटा में एक 75 साल की बूढ़ी महिला ने IVF के जरिए शनिवार देर शाम एक बच्ची को जन्म दिया. डॉक्टरों ने रविवार को बताया कि बच्ची का वजन मात्र 600 ग्राम है और उसे एक अन्य अस्पताल की नवजात गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में ले जाया गया है, जबकि महिला को कोटा के किंकर हॉस्पिटल में रखा गया है. बाल रोग विशेषज्ञों की एक टीम बच्ची की देखभाल कर रही है. हॉस्पिटल की डॉक्टर अभिलाषा किंकर ने कहा कि महिला ने पहले एक बच्चे को गोद लिया था, लेकिन वह अपना खुद का बच्चा चाहती थी, और इसलिए उसने मां बनने की संभावनाओं के बारे में डॉक्टरों से पूछताछ की थी. इसके बाद उसने IVF को आजमाना चाहा.

पैदा होते ही बच्चे को किया अगवा, महिला और उसका दोस्त गिरफ्तार

बता दें कि मां की उम्र के कारण गर्भ धारण करने के 6.5 माह बाद सी-सेक्शन के जरिए समय पूर्व बच्चे का जन्म कराना पड़ा, क्योंकि मां शारीरिक और स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर थी. बड़ी दिक्कत यह थी कि महिला के पास सिर्फ एक ही फेफड़ा था, जो चिकित्सा टीम के लिए एक चुनौती था.

आधी रात बच्चा चोरी करने की कोशिश कर रहा था शख्स, महिला उठी और फिर... देखें VIDEO

वहीं किंकर ने कहा कि महिला एक ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ एक किसान परिवार से है और वह खुद का बच्चा पैदा करना चाहती थी, जिससे हम सभी चकित थे.

VIDEO : अस्पताल से बच्चा गायब

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IVF, IVF Babies, Rajashtan Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com