विज्ञापन

Rain Alert: उत्तराखंड, हिमाचल समेत इन 14 राज्यों में बारिश-ओले, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल

Rain Alert: वहीं वेस्टर्न डिस्टर्वेंस की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिणी राज्यों केरल और कर्नाटक समेत अन्य जगहों पर मौसम खराब रह सकता है.

Rain Alert: उत्तराखंड, हिमाचल समेत इन 14 राज्यों में बारिश-ओले, जानें दिल्ली से यूपी तक के मौसम का हाल
16 मई को कहां गर्मी और कहां बारिश.
  • दिल्लीऔर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज गर्मी और लू के साथ धूल भरी आंधी तथा हल्की बारिश की संभावना है
  • हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण तेज आंधी, बारिश का अलर्ट जारी है
  • उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य पिछले दो दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं. सूरज की तपिश ऐसी है कि दिन में बाहर निकलना गर्मी में झुलने जैसा हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों के लिए आंधी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं 14 राज्यों में ओले गिरने और आसमानी बिजली की भी आशंका जताई है. इस दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत कुछ राज्य लू की चपेट में रहेंगे. यानी कि कहीं भीषण गर्मी तो कबीं आंधी-तूफान और बारिश. देश में दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा.

हिमाचल, उत्तराखंड में तेज आंधी और बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में तेज आंधी के साथ बारिश और बर्फबारी हो सतती है. वहीं  दिल्ली-यूपी समेत उत्तर भारत के दूसरे राज्यों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. वहीं बात अगर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की करें तो ज्यादातर राज्यों में तूफान और भारी बारिश देखने को मिल सकती है.  वहीं कई हिस्सों में हीटवेब का कहर जारी रहेगा. 

दिल्ली-NCR वाले झेलेंगे गर्मी का टॉर्चर

दिल्ली-एनसीआर में तेज गर्मी के बीच धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 16 मई के लिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी यूपी और बिहार के कुछ हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश का अनुमान जताया है. वहीं कुछ जगहों पर लू चलने की बात भी कही है. दिल्ली में आज भी पारा हाई रहेगा. तेज गर्मी से दिल्ली के लोग परेशान हो सकते हैं.16 मई को दिल्ली-एनसीआर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा.15 मई को भी दिल्ली का मौसम कुछ ऐसा ही था. शनिवार को भी गर्मी के टॉर्चर से राहत मिलने वाली नहीं है.दिल्ली-एनसीआर के लोग 16 मई को 41 डिग्री वाली गर्मी झेलने के लिए तैयार रहें. हीट वेब जैसी स्थिति बन सकती है. कुछ इलाकों में बादल छाये रहने के साथ ही छिटपुट बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.

इन राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और ओले

वहीं वेस्टर्न डिस्टर्वेंस की वजह से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में आंधी, बारिश, बर्फबारी और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है. वहीं दक्षिणी राज्यों केरल और कर्नाटक समेत अन्य जगहों पर मौसम खराब रह सकता है.  वहीं  पूर्वोत्तर भारत के तटीय हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तेज तूफान और मूसलाधार बारिश हो सकती है. इस दौरान 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

यूपी के 27 राज्यों में लू का अलर्ट

16 मई को उत्तर प्रदेश में मिलाजुला मौसम देखने को मिलेगा. कुछ हिस्सों में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिलेगा. तो वहीं पूर्वी और कुछ दक्षिणी जिलों में तेज हवा और बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. लेकिन ज्यादातर हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने की वजह से पारा तेजी से बढ़ेगा और प्रचंड गर्मी से जूझना पड़ेगा. इस दौरान लू भी चलेगी. मौसम विभाग ने यूपी के 27 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है. आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, इटावा और जालौन में गर्मी और लू से हालत खराब रहेगी. इन इलाकों में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. 

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच यूपी के मथुरा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, कुशीनगर, प्रयागराज, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, कौशाम्बी, फतेहपुर और बलरामपुर समेत कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.

बिहार के लोग आंधी, बारिश और ठनका से सावधान

बिहार के मौसम में हल्के बदलाव की वजह से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली है. राज्य के 7 से 8 जिलों में रुक-रुककर आंधी और बारिश देखने को मिल रही है. जिसकी वजह से पारा थतोड़ा गिर गया है. मौसम विभाग ने 16 और 17 मई के लिए कुछ जिलों में तेज धूल भरी आंधी, बारिश और ठनका की चेतावनी जारी की है. शनिवार को अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री और न्यूनतन तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

राजस्थान में बढ़ रही गर्मी की तपिश

राजस्थान में पारा तेजी से बढ़ रहा है.  हालांकि पिछले 24 घंटों में आंधी और हल्की बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, फलोदी सबसे गर्म स्थान रही,  जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने 16 मई से दिन में पारा और बढ़ने का अमान जताया है, जिससे पश्चिमी राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ेगी. गुजरात और महाराष्ट्र में गर्मी और लू के साथ ही आज हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 

हिमाचल में गिरेंगे ओले

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के हालात बन रहे हैं. मौसम विभाग ने 16 और 17 मई के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला में तेज अंधड़ और बारिश, बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे गर्मी बढ़ेगी.

इन राज्यों के लोग बारिश से सावधान 

असम के कई शहरी इलाकों में लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ आ गई है.जिससे 23,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.  मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश होने की चेतावनी दी है. आरएमसी के पूर्वानुमान के अनुसार, येलो अलर्ट वाले कुछ जिलों में अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बने एक सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से आने वाले दिनों में तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 मई तक कई पश्चिमी और घाट जिलों में छिटपुट भारी बारिश  का पूर्वानुमान लगाया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं, जो मानसून सीजन की धीरे-धीरे शुरुआत का संकेत है.
 

ये भी पढ़ें- इस साल सुपर अल नीनो की मार झेलेगा भारत, भयंकर सूखे और गर्मी की आग में 'जलेंगे' ये राज्य और शहर!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com