विज्ञापन

Rain Alert: आज आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिरे, अप्रैल में भी 4-5 दिनों तक झमाझम, दिल्ली से यूपी-पंजाब तक बिगड़ा रहेगा मौसम

Delhi Weather News: दिल्ली में मौसम फिर बदला है. 31 मार्च को फिर बारिश आई और काले बादलों ने पूरे इलाकों को घेरा. अप्रैल में भी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा जैसे इलाकों में बारिश, आंधी आने का अलर्ट है.

Rain Alert: आज आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिरे, अप्रैल में भी 4-5 दिनों तक झमाझम, दिल्ली से यूपी-पंजाब तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Weather News Today: दिल्ली एनसीआर में आज बारिश
नई दिल्ली:

Weather News Today: मार्च के आखिरी दिन भी मौसम ने आज रौद्र रूप दिखाया. हिमालय क्षेत्र में उठे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत पूरे उत्तर भारत में आंधी, बारिश, बिजली के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई थी. शाम के वक्त दिल्ली एनसीआर में ऐसा ही देखने को मिला. वहीं राजस्थान के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे. सोमवार को भी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों में बादलों के बीच बूंदाबांदी देखने को मिली थी. मौसम विभाग ने अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में भी आंधी, पानी और ओलावृष्टि का ऐसा ही अनुमान लगाया है. उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कश्मीर घाटी से पूरे पहाड़ी इलाके में बारिश, बर्फबारी और राजस्थान, हरियाणा के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका बनी रहेगी. 

अप्रैल में भी बारिश का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभों और मौसम संबंधी कई बदलावों से इस हफ्ते देश के बड़े हिस्से में मौसम के सक्रिय रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान है. अप्रैल के पहले हफ्ते में भी ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं. 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच कई क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज के साथ तूफान, तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इस बारिश की चरम तीव्रता 30 मार्च से 4 अप्रैल के बीच देखने को मिली. 

दिल्ली, यूपी से लेकर पंजाब-हरियाणा तक मौसम

  • 3 से 5 अप्रैल के दौरान दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में बारिश
  • 4 और 5 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की संभावना जारी
  • 2 से 4 अप्रैल के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने के आसार
  • 30-31 मार्च को हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी, 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी
  • 30 और 31 मार्च को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश
  • 3 और 4 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बारिश, बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी
  • 3 से 5 अप्रैल के बीच उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं
     

दिल्ली का मौसम

31 मार्च को दिल्ली एनसीआर में हल्के बादल छाये रहे और शाम को बारिश देखी गई. हालांकि हल्की बूंदाबांदी से मध्यम स्तर की बारिश से मौसम खुशनुमा रहा और ज्यादा परेशानी नहीं आई. 1 अप्रैल से भी मौसम ऐसे रहने के आसार हैं. 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली में फिर बूंदाबांदी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा कमी नहीं होगी. दिल्ली में 1 अप्रैल से अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री से बढ़ते हुए 3 अप्रैल को 36 से 38 डिग्री तक पहुंच जाएगा. हालांकि फिर थोड़ी गिरावट इसमें आएगी. न्यूनतम तापमान भी 19 से 21 डिग्री के बीच बना रहेगा. 

Delhi Weather

Delhi Weather

बिहार, ओडिशा से बंगाल तक बिगड़ेगा मौसम

31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में बिहार, ओडिशा और बंगाल के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश होने की आशंका है. इससे कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. दक्षिणी राज्यों में पूरे सप्ताह बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक जारी रहेगी. जलवायु परिवर्तन विभाग (आईएमडी) ने बताया कि केरल में 31 मार्च और 1 अप्रैल को विशेष रूप से भारी बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में मौजूद है. हिमालयी क्षेत्रों के इन बदलावों का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, समेत पूरे उत्तर भारत में देखने को मिलेगा. 

Delhi Weather

Delhi Weather

ओले गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के कारण कुछ क्षेत्रों में ट्रैफिक ठप हो सकता है. पंजाब और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर साइक्लोन यानी चक्रवाती प्रभाव, मध्य और पूर्वी भारत में आंधी, तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट है. पिछले 24 घंटों में केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई. हरियाणा, पश्चिमी मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में ओलावृष्टि हुई है. पूर्वोत्तर और प्रायद्वीपीय भारत सहित कई क्षेत्रों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश हुई.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com