विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2017

आईसीयू में पड़ी है राहुल गांधी की सोच : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

अर्थव्यवस्था के आईसीयू में होने संबंधी राहुल के बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि राहुल गांधी की सोच ही आईसीयू में पड़ी है.

Also Read in
आईसीयू में पड़ी है राहुल गांधी की सोच : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री‍ गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सोच आईसीयू में है और वह उत्तर प्रदेश में भाजपा की जीत में नोटबंदी पर जनता की मुहर को देख नहीं पाए हैं. अर्थव्यवस्था के आईसीयू में होने संबंधी राहुल के बयान के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘हकीकत यह है कि राहुल गांधी की सोच ही आईसीयू में पड़ी है. उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नोटबंदी के बाद हुए थे और राज्य में रहने वाले लोगों ने एक तरह से नोटबंदी पर अपनी मुहर लगा दी.’’

उन्होंने कहा कि भाजपा आठ नवंबर को नोटबंदी के प्रभाव में आने के एक साल पूरा होने के मौके पर देशभर में उत्सव मनाएगी वहीं राहुल और उनकी पार्टी 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों की बरसी मनाएंगे. राहुल ने पिछले हफ्ते वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया था कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पड़ी है और ‘डॉ जेटली’ की दवाएं काम नहीं कर रहीं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com