विज्ञापन

सरकार ने दिया पेपर लीक पर चर्चा का प्रस्ताव, कांग्रेस ने ठुकराया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी

NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेता पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए. सरकार ने संसद में चर्चा का प्रस्ताव दिया, लेकिन कांग्रेस शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम है.

सरकार ने दिया पेपर लीक पर चर्चा का प्रस्ताव, कांग्रेस ने ठुकराया, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
PM हाउस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन
IANS

NEET पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर राजनीति गर्म हो गई है. इस मुद्दे पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं के साथ पीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. कांग्रेस के प्रदर्शन के घंटेभर में ही सरकार की तरफ से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह राहुल गांधी से बातचीत करने पहुंचे. सरकार ने पेपर लीक पर संसद में चर्चा का प्रस्ताव भी दिया. लेकिन राहुल गांधी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. अब ये धरना लंबा चलने के आसार हैं.

जितेंद्र सिंह ने की धरना खत्म करने की अपील

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से मिलकर धरना खत्म करने की अपील की. उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव भी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ने धरने को और न बढ़ाने और बातचीत की टेबल पर बात करने को कहा. कांग्रेस ने किसी भी तरह का विरोध वापस लेने से इनकार किया. कांग्रेस अपना प्रदर्शन जारी रखेगी. इस प्रदर्शन में और सांसदों और नेता भी शामिल होंगे.

डॉ. जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से यह भी कहा कि सरकार कल ही पार्लियामेंट में चर्चा के लिए तैयार है.

राहुल गांधी ने लोगों से PM हाउस पर जुटने की अपील की

इस बीच राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लोगों से इस धरने में शामिल होने की अपील की. राहुल गांधी ने लिखा, 'छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वो बिना जवाब दिए, बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे - नहीं कर पाएंगे, इस बार तो बिल्कुल नहीं. मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों. भारत के छात्रों की आवाज़ को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi Modi, Rahul Gandhi Protest, Neet Paper
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com