विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना पेपर लीक पर कोई चर्चा नहीं होगी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आज फिर आरोप लगाया कि उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया गया. उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक पर तभी चर्चा होगी जब शिक्षा मंत्री इस्तीफा देंगे.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बिना पेपर लीक पर कोई चर्चा नहीं होगी- राहुल गांधी
राहुल गांधी (फोटो- ANI)
नई दिल्ली:

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामले पर चर्चा को लेकर कहा कि जबतक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे विपक्ष बहस में भाग नहीं लेगा. राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा कि लोकसभा में मुझे बोलने नहीं दिया गया. राहुल ने कहा कि इस्तीफा के बिना कोई चर्चा नहीं होगी. 

गौरतलब है कि आज लोकसभा में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से अपील की थी कि वो अपने सांसदों से कहें कि वो चर्चा में भाग लें. इसके कुछ देर बाद राहुल गांधी अपने स्थान पर बोलने के लिए खड़े हुए लेकिन चेयर ने उन्हें कहा कि स्थगन प्रस्ताव को लेकर कुछ नोटिस है, उसपर बात कर लेने के बाद आपको मौका देते हैं. इसके कुछ देर बाद ही हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. 

राहुल गांधी ने इसके बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी रिजिजू जी ने कहा कि वो चाहते हैं कि हम अपने सांसद से कहें कि चर्चा होने दे. कांग्रेस नेता ने कहा कि अब नॉर्मल प्रोटोकॉल होता है कि अगर कोई किसी का नाम लेता है तो उसपर जवाब वो शख्स दे. राहुल ने कहा कि जब मैं उसका जवाब देना चाह रहा था फिर मुझसे माइक ले लिया, मुझे बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष का स्टैंड साफ है कि इस मामले में जबतक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे कोई चर्चा नहीं होगी. उन्होंने विपक्ष की तीनों मांग दोहराई. राहुल ने कहा कि जिनलोगों ने छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की है उनके खिलाफ भी एक्शन हो. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, NEET Paper Leak, Kiren Rijiiju
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com