विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2023

राहुल गांधी ने ट्रिम कराई दाढ़ी-मूंछ, टाई-कोट पहने लंदन में दिखा कूल लुक, आप भी देखें

राहुल गांधी सात दिनों तक ब्रिटेन में रहेंगे. राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी. कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे.

राहुल गांधी पूरी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी
नई दिल्‍ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आखिरकार लंबे समय बाद अलग लुक में नजर आए हैं. उन्‍होंने अपनी बढ़ी हुई दाढ़ी ट्रिम करवा ली है, जिस पर कई विपक्षी दलों के नेताओं ने टिप्‍पणी की थी. बाल भी सेट करवा लिए हैं. राहुल इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं. यहां वो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने आए हैं. राहुल गांधी इस नए लुक में काफी अट्रैक्टिव नजर आ रहे हैं. 

दाढ़ी-मूंछ ट्रिम कराए नए लुक में राहुल गांधी टाई-कोट पहने दिख रहे हैं. बता दें कि 7 सितंबर 2022 से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत के बाद से राहुल गांधी कई राज्यों से गुजरे. इस दौरान राहुल गांधी पूरी यात्रा के दौरान शेव नहीं की थी और न ही बाल कटवाए थे. ऐसे में वह बेहद अलग दिखने लगे थे. इस लुक में लोगों ने उन्‍हें काफी नहीं देखा था. ऐसे में कई विपक्षी नेताओं ने उनकी तुलना सद्दाम हुसैन से कर दी थी.

राहुल गांधी अब एक बार फिर नए लुक में सामने आए हैं. राहुल ने अपनी दाढ़ी को ट्रिम करा लिया है. राहुल का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल है. हालांकि, वह इससे पहले दाढ़ी और मूंछें नहीं रखते रहे हैं. लेकिन इन दिनों दाढ़ी और मूंछ रखना फैशन में हैं. क्रिकेटर हों या बॉलीवुड स्‍टार हर कोई दाढ़ी मूंछ में नजर आते हैं. अब इस लिस्‍ट में राहुल गांधी भी शामिल हो गए हैं.

बता दें कि राहुल गांधी सात दिनों तक ब्रिटेन में रहेंगे. राहुल गांधी के दौरे की शुरुआत कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर के साथ होगी. कैम्ब्रिज के बिजनेस स्कूल के छात्र रह चुके राहुल गांधी 'लर्निंग टू लिसन इन द 21वीं सेंचुरी' विषय पर छात्रों को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह भारत और चीन के संबंधों पर भी बात करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi New Look, Rahul Gandhi In London, Rahul Gandhi Trims His Beard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com