भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय महामार्ग पर पिंपळगाव के पास आज तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है. महामार्ग के पास स्थित पेट्रोल पंप से मुख्य सड़क पर आ रहे एक ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भयानक दुर्घटना में बच्चों, महिलाओं और अन्य यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई है, और अब तक 9 लोगों के जान गंवाने की पुष्टि हुई है. इस दुर्घटना से ठीक पहले की तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं. इन विजुअल्स में बोलेरो वाहन महामार्ग से गुजरते हुए दिखाई दे रहा है, और उसके कुछ ही पलों बाद यह भयानक हादसा हो गया.