विज्ञापन
This Article is From Sep 28, 2018

‘मेड इन चाइना’ मूर्ति सरदार पटेल का अपमान: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने देश में रोजगार की स्थिति की भी चीन से तुलना करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रोजगार बड़ी समस्या बन चुका है.

‘मेड इन चाइना’ मूर्ति सरदार पटेल का अपमान: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने बीजेपी पर किया हमला
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि गुजरात में प्रस्तावित सरदार पटेल की मूर्ति ‘मेड इन चाइना’ होगी जो देश के पहले उप प्रधानमंत्री का अपमान है. राहुल गांधी ने देश में रोजगार की स्थिति की भी चीन से तुलना करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि रोजगार बड़ी समस्या बन चुका है. उन्होंने यहां कहा कि अब जो हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ी कठिनाई है, वो रोजगार की है. जहां भी देखो, आपके हाथ में फोन है, उसको घुमा कर देखो मेड इन चाइना, शर्ट के पीछे मेड इन चाइना, जूते के नीचे मेड इन चाइना.

यह भी पढ़ें: सरकार से नाखुश पैरामिलेट्री बलों के रिटायर जवानों ने थामा राहुल गांधी का दामन

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी सरदार पटेल जी की मूर्ति बनवा रहे हैं. यह बहुत अच्छा काम है, मगर मूर्ति ‘मेड इन चाइना. यह सरदार पटेल जी का अपमान है. उन्होंने कहा कि मोदी जी पूरे हिंदुस्तान में 24 घंटे में 450 युवाओं को रोजगार देते हैं, चीन की सरकार हर 24 घंटे में 50,000 नए युवाओं को रोजगार देती है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को रास्ता नहीं दिख रहा है. अब जब वो नरेन्द्र मोदी जी की ओर देखते हैं, तो कहते हैं आज हम अपने प्रधानमंत्री पर भरोसा नहीं कर सकते हैं, वह झूठ बोलते हैं.

VIDEO: राहुल गांधी ने किया बीजेपी पर हमला.

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने किसानों को झूठ बोला, युवाओं को झूठ बोला, महिलाओं को झूठ बोला, कहते थे देश का चौकीदार बनूंगा, कालाधन मिटाऊँगा और आज युवाओं के सामने राफेल हवाई जहाज का मुद्दा है. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Attacks On BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com