Raghav Chadha BJP Joining News LIVE: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. उन्होंने बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि जिस AAP को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए, अब वह पार्टी ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है. उन्होंने कहा कि वो अपनी पार्टी के दो तिहाई सांसदों के साथ पार्टी छोड़ रहे हैं. राघव ने कहा कि राज्यसभा में हमारे 10 सदस्य हैं. दो-तिहाई सदस्य हमारे साथ हैं और हमने इस पर हस्ताक्षर करके इसे राज्यसभा के सभापति को भेज दिया है. राघव ने कहा कि उनके साथ हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं.
राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP, बीजेपी जॉइन करेंगे LIVE अपडेट्स
Raghav Chadha BJP LIVE: AAP के बाकी 4 बागी सांसद कहां?
आम आदमी पार्टी के जिन सात राज्यसभा सांसदों ने अपने गुट को बीजेपी में विलय किया उनमें से केवल तीन ही मीडिया के सामने आए और फिर बाद में बीजेपी मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की. सवाल है कि बाकी चार सांसद कहां हैं और अपने साथियों के साथ नज़र क्यों नहीं आए? सूत्रों के मुताबिक-
- स्वाति मालीवाल: पूर्वोत्तर में छुट्टी पर हैं
- हरभजन सिंह: आईपीएल में व्यस्त हैं
- राजेंद्र गुप्ता: इलाज के लिए विदेश में हैं
- विक्रमजीत साहनी: दिल्ली में हैं लेकिन तबीयत का हवाला देकर बात नहीं कर रहे
Raghav Chadha Political News LIVE: राघव चड्ढा समेत AAP के बागी विधायक बीजेपी में हुए शामिल, तस्वीरें देखिए
Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal meet BJP National President Nitin Nabin at the party headquarters
— ANI (@ANI) April 24, 2026
2/3rd MPs of AAP in the Rajya Sabha announced merging with the BJP. pic.twitter.com/cRLnmOQRFZ
Raghav Chadha BJP News LIVE: BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा, AAP के बागी सांसदों का नितिन नवीन ने किया स्वागत
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के तीन बागी सांसद बीजेपी में शामिल हो गए हैं. बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर इन सांसदों का पार्टी में स्वागत किया.
Raghav Chadha BJP LIVE Updates: AAP के बागी सांसदों के बीजेपी में विलय करने पर क्या बोले कपिल मिश्रा
आप के बागी सांसदों के बीजेपी में विलय करने पर दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "केजरीवाल के गैंग में अब सिर्फ चोर और भ्रष्टाचारी बचें हैं. जिसकी भी आत्मा जीवित है, वो वहां ज्यादा दिन नहीं रह सकता. राघव भाई, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और बाकी साथियों का निर्णय साहसिक है और स्वागत योग्य है. यह पंजाब की जनता को केजरीवाल की लूट से बचाने के लिए निर्णायक साबित होगा."
Raghav Chadha BJP LIVE: राघव चड्ढा समेत बागी सांसद BJP दफ्तर पहुंचे
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के बागी सांसद बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. थोड़ी देर में ये सांसद बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे. राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद हैं.
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal arrive at the BJP headquarters
— ANI (@ANI) April 24, 2026
2/3rd MPs of AAP in the Rajya Sabha announced merging with the BJP. pic.twitter.com/qDc6HZ9zvr
Raghav Chadha Political News LIVE: AAP के विधायक भी बीजेपी में जा सकते हैं: अमरिंदर सिंह राजा
राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के बीजेपी में विलय करने पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, 'मैं यह कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी को सावधान रहना चाहिए. ऐसा न हो कि एक दिन आपके 50 विधायक भी पाला बदल लें. ये सांसद संसद पहुंचने के बाद पार्टी छोड़कर गए हैं. जब पार्टी बिना किसी स्पष्ट मापदंड के इस तरह से फैसले लेती है, तो ऐसी संभावना हमेशा बनी रहती है. जब उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया गया था, तभी से ऐसे नतीजे की संभावना हमेशा बनी हुई थी. जब कोई मजबूत विचारधारा नहीं होती और लोगों को उनकी दौलत, कारोबारी पृष्ठभूमि या रसूख के आधार पर चुना जाता है और फिर उनसे अलग-अलग तरीकों से समर्थन मांगा जाता है, तो ऐसी स्थितियां पैदा होना तय है. मुझे इस बात की चिंता है कि इसी तरह, विधायक भी पार्टी छोड़कर जा सकते हैं. कुछ लोग डर के मारे ऐसा कर सकते हैं, तो कुछ पार्टी से असंतुष्ट होकर. असल बात तो यह है कि उनमें से कई लोग तो शुरू से ही किसी विचारधारा से जुड़े हुए थे ही नहीं.'
Raghav Chadha BJP LIVE Updates: हम 7 सांसद BJP में जा रहे, सभापति को पत्र सौंपा- राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए, राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने BJP में विलय कर लिया है. सात सांसदों ने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के सभापति को सौंपा गया. मैंने दो अन्य सांसदों के साथ मिलकर हस्ताक्षरित दस्तावेज स्वयं सौंपे.
Today, exercising the provisions of the Constitution of India, more than two-thirds of the AAP MPs in the Rajya Sabha have merged with the BJP.
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 24, 2026
Seven MPs have signed the document, which was submitted to the Hon’ble Chairman of the Rajya Sabha.
I, along with two other MPs,…
Raghav Chadha Political News LIVE: नितिन नवीन बीजेपी दफ्तर पहुंचे
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं. थोड़ी देर में राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के बागी सांसद भी यहां पहुंचेगे और नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे.
Raghav Chadha BJP LIVE: AAP सांसदों की बगावत पर क्या बोले कांग्रेस नेता अशोक गहलोत
राज्यसभा में AAP के 2/3 सांसदों के BJP में शामिल होने पर, कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, 'BJP के लोग अपने कामों से पीछे नहीं हटेंगे. वे इस देश में लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं. सभी एजेंसियां उनके कंट्रोल में हैं. हाल ही में अशोक मित्तल के यहां छापा पड़ा था, BJP ने पहले राघव चड्ढा को भी परेशान किया था. शराब मामले में और भी नाम शामिल थे. पूरा देश यह सब देख रहा है. मोदी और अमित शाह को यह गलतफहमी है, लेकिन यह जल्द ही टूट जाएगी. पूरे देश को समझ आ गया है कि वे हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं, लेकिन उन्होंने हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए क्या किया? वहां एक वॉशिंग मशीन जैसी जगह है और अब हर कोई साफ-सुथरा हो जाएगा.'
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: On 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha merging with the BJP, senior Congress leader Ashok Gehlot says, "BJP people will not be deterred from their actions. They are murdering democracy in this country. All agencies are under their control. Ashok Mittal was… pic.twitter.com/NBBfqQw4fy
— ANI (@ANI) April 24, 2026
Raghav Chadha Political News LIVE: AAP छोड़ने पर क्या बोले सांसद संदीप पाठक
राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी जिंदगी में ऐसी स्थिति कभी आएगी. लेकिन ऐसा हुआ. मैं 10 साल तक इस पार्टी का हिस्सा रहा. आज, मैं AAP से अपना रास्ता अलग कर रहा हूं. जब किसी पार्टी में शामिल होने की बात आई, तो मैंने AAP को चुना क्योंकि वे नई राजनीति और काम की राजनीति की बात करते थे. इन 10 सालों में, मैंने कड़ी मेहनत की. मैंने जो भी राजनीतिक फैसले लिए, उनमें पार्टी के हितों को सबसे ज्यादा अहमियत दी. आज मैं BJP में शामिल हो रहा हूं और AAP में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.
Raghav Chadha BJP LIVE Updates: ये सांसद अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी में गए- भगवंत मान
भगवंत मान ने पार्टी तोड़ने वाले सांसदों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अपनी जान बचाने के लिए वहां गए हैं, लेकिन वहां भी इनका कुछ नहीं होगा. क्योंकि बीजेपी ऐसा ही करती है. काम निकलने के बाद छोड़ देती है. सिंधिया कहां हैं? कैप्टन साहब खुद कहते हैं कि यहां कोई पूछता नहीं. मनप्रीत बादल का भी नाम नहीं सुनाई देता. रवनीत बिट्टू थोड़ा बहुत दिखते हैं, मंत्री बना रखा है, जिस दिन पता चल गया कि पंजाब में उनकी पकड़ नहीं है, उन्हें भी अलग कर देंगे.
Raghav Chadha BJP LIVE: जो बीजेपी में जा रहे वो नेता नहीं गद्दार हैं- भगवंत मान
भगवंत मान ने कहा कि ये जो 6-7 लोग पार्टी तोड़कर बीजेपी में गए हैं, वो गद्दार हैं. इन लोगों ने कोई चुनाव तो जीता नहीं. इन्हें बैठे बिठाए राज्यसभा पहुंच गए. व्यक्ति बड़ी नहीं होता पार्टी बड़ी होती है.
Raghav Chadha Political News LIVE: पार्टी की टूट पर पंजाब सीएम भगवंत मान क्या बोले?
AAP में टूट पर पंजाब सीएम भगवंत मान का बयान सामने आया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को पंजाबियों की परवाह नहीं है. आज बीजेपी ने पंजाबियों से गद्दारी की है. बीजेपी पंजाबियों को खुश नहीं रहने देना चाहती.
Raghav Chadha Political News LIVE: AAP सांसदों की बगावत पर केजरीवाल का पहला रिएक्शन
आम आदमी पार्टी सांसदों द्वारा पार्टी छोड़ने पर अरविंद केजरीवाल का पहला रिएक्शन सामने आया है. केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि BJP ने एक बार फिर पंजाबियों को धोखा दिया है.
बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026
Raghav Chadha BJP LIVE Updates: AAP सांसदों के बीजेपी में जाने पर क्या बोले तेजस्वी यादव
राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों द्वारा BJP में शामिल होने की घोषणा पर, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "कुछ लोग समझौता कर लेते हैं, डर जाते हैं और BJP में शामिल हो जाते हैं. हो सकता है कि वे लालच या डर की वजह से शामिल हुए हों."
Raghav Chadha BJP LIVE: राघव चड्ढा थोड़ी देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करके निकले थे
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया से रवाना हुए. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों के BJP में विलय की घोषणा की.
#WATCH | Delhi: Rajya Sabha MPs Raghav Chadha, Sandeep Pathak and Ashok Mittal leave from the Constitution Club of India after addressing a press conference.
— ANI (@ANI) April 24, 2026
They addressed a joint press conference and announced the merger of 2/3rd MPs of AAP in Rajya Sabha with the BJP. pic.twitter.com/aM9K8xHY97
AAP पर हमला, BJP की तारीफ, पार्टी छोड़ते समय क्या बोले राघव चड्ढा | raghav chadha joins bjp raghav chadha left aam aadmi party know what raghav chadha said on joining bjp
Raghav Chadha Quit AAP: राघव चड्ढा ने बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है. साथ ही आम आदमी पार्टी के दो तिहाई राज्यसभा सांसदों के भी बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान किया है. उन्होंने बताया क्यों उन्हें आम आदमी पार्टी छोड़नी पड़ी.
Raghav Chadha Political News LIVE: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर किया पलटवार
राघव चड्ढा के पार्टी तोड़ने को लेकर आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है. पार्टी का कहना है कि AAP पंजाब में अच्छा काम कर रही हैं. दलित और गरीबों के लिए काम कर रही है. ऐसा बेहतरीन काम करने वाली पार्टी की सरकार को बीजेपी ने रोकने, तोड़ने और काम को बाधित करने का काम किया है और धोखा दिया है. जो 7 सांसद आप को तोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं, इन धोखेबाजों को पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी.
AAP Rajya Sabha LIVE: AAP के बागी विधायक BJP चीफ नितिन नवीन से मिलेंगे
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के बागी विधायक बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे.
Raghav Chadha BJP LIVE Updates: मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को मैंने अपनी जिंदगी के 15 साल दिए, अब वह पार्टी ईमानदार राजनीति से दूर हो गई है. मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. मैं पार्टी से दूर जा रहा हूं और लोगों के करीब जा रहा हूं. मैं इस पार्टी का संस्थापक सदस्य था. हमने पूरी निष्ठा के साथ पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में इस पार्टी को स्थापित किया.
Raghav Chadha BJP LIVE: दो तिहाई सांसदों के साथ AAP छोड़ रहे: राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से 2/3 से ज़्यादा इस मामले में हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज़ राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं. उनमें से 3 आपके सामने यहां मौजूद हैं. हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी हैं.