विज्ञापन

आर जी कर रेप-हत्या केस: बंगाल सरकार ने तीन IPS अधिकारियों को सस्पेंड किया

आर जी कर केस में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इनपर जांच के दौरान कथित चूक का आरोप है.

आर जी कर रेप-हत्या केस: बंगाल सरकार ने तीन IPS अधिकारियों को सस्पेंड किया
सीएम शुभेंदु अधिकारी की सख्त कार्रवाई
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को आरजी कर अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान कथित लापरवाही और कर्तव्य में चूक के आरोप में तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने यह जानकारी दी.

राज्य सचिवालय में इस फैसले की घोषणा करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, पूर्व उपायुक्त इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता को उनके खिलाफ शुरू की गई विभागीय जांच के मद्देनजर निलंबित करने का आदेश दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीनों अधिकारी मामले को ‘लापरवाहीपूर्ण' तरीके से संभालने में कथित तौर पर शामिल थे, ‘पीड़िता के माता-पिता को रिश्वत के रूप में पैसे की पेशकश' की और अगस्त 2024 में हुए इस जघन्य अपराध के संबंध में एक ‘अनाधिकृत संवाददाता सम्मेलन' को संबोधित किया.

शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अपराध की वास्तविक जांच में हस्तक्षेप नहीं कर रही है, जो सीबीआई द्वारा की जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुशासनात्मक कार्रवाई और विभागीय जांच का नेतृत्व राज्य के गृह सचिव मुख्य सचिव के मार्गदर्शन में करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RG Kar Case, Cm Suvendu Adhikari, Three Ips Officers Suspended
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com