कट्टरपंथी उपदेशक एवं खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए प्रयास जारी है. पुलिस की तरफ से लगातार छापेमारी की जा रही है. इस बीच एनडीटीवी ने डीसीपी जालंधर जसकरन सिंह तेजा और एसीपी निर्मल सिंह से बात की है. एनडीटीवी से बात करते हुए जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से शांत है.अमृतपाल को कोई समर्थन नहीं है.अमृतपाल के साथ बस मुठ्ठी भर लोग थे, जिनको गिरफ्तार कर लिया गया है. अमृतपाल नशा छुड़ाने के लिए उसके पास आने वाले युवाओं को भड़काता था.अमृतपाल ने AKF (Anandpur khalsa force ) बनाया जो कि ग़ैर क़ानूनी था.
इधर अमृतपाल सिंह के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाई है. HC ने सवाल किया, " पंजाब पुलिस में 80 हज़ार जवान, फिर भी अमृतपाल कैसे फ़रार है? आपके 80000 पुलिस वाले क्या कर रहे थे ? वो कैसे भाग गया." कोर्ट ने कहा कि यह पंजाब पुलिस का इंटेलीजेंसी फेल्योर (खुफिया तंत्र की नाकामी ) है. सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस ने कोर्ट को बताया कि अमृतपाल सिंह पर भी NSA लगाया गया है और उसने अब तक अमृतपाल के 120 से ज़्यादा सहयोगियों को पकड़ा है. कोर्ट ने कहा कि हमें पुलिस की कहानी पर भरोसा नहीं है. कोर्ट ने पंजाब पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह अभी तक फरार है. पिछले चार दिन से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. वह जिस कार में फरार हुआ था, उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. इस बीच अमृतपाल सिंह के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से भी जुड़ने की बात कही जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल के दो और सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. अमृतपाल के दो सहयोगियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर अब NSA लगाया गया है. इन दोनों को ही गिरफ्तार करके असम के डिब्रूगढ़ भेजा गया है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं