राष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल और दिल्ली और पंजाब पुलिस के अधिकारियों के बीच शुक्रवार को चर्चा हुई. बैठक बाद जेल अथॉरिटी ने CM केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय की है.
भगवंत मान और केजरीवाल के बीच मुलाकात के लिए दिल्ली जेल नियमावली के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए यह बैठक की गई थी. भगवंत मान ने तिहाड़ की जेल संख्या दो में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए तिहाड़ प्रशासन से समय मांगा था. अब उन्हें मुलाकात के लिए समय दे दिया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं और वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे. उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री समेत छह लोगों का नाम दिया है, जिनसे वह जेल में मुलाकात करना चाहते हैं.
ये भी पढे़ं:-
आतिशी का दावा- AAP के ख़िलाफ़ दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साज़िश, भाजपा ने किया पलटवार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं