आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई ने तेजिन्दर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी से जुड़े विवाद को लेकर केन्द्र और हरियाणा की भाजपा नीत सरकारों पर शनिवार को निशाना साधा और कहा कि देश का शासन संविधान के अनुरुप चलेगा, तानाशाही/निरंकुशता नहीं चलेगी. दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि दिल्ली स्थित बग्गा के आवास से उनकी गिरफ्तारी में राज्य पुलिस ने ‘सभी प्रक्रिया का पालन' किया था.
आप नेता ने कहा कि प्रजाब पुलिस द्वारा बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद उनसे जांच में शामिल होने का अनुरोध करते हुए पांच नोटिस भेजे गए थे ‘लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.'' बग्गा के आदतन अपराधी होने का दावा करते हुए कंग ने कहा, ‘‘यह उनके खिलाफ पहला मामला नहीं है. एक आदतन अपराधी को मोहाली की अदालत में पेश करने के लिए लाया जा रहा था, लेकिन उसे छुड़ा लिया गया और पंजाब पुलिस के कर्मियों को बंदी बना लिया गया. पूरे देश ने भाजपा नीत केन्द्र और हरियाणा सरकारों के इस निरंकुश व्यवहार को देखा.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पंजाब में आप के प्रवक्ता ने दावा किया कि दिल्ली, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में बग्गा के खिलाफ 20 मामले हैं. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसे असामाजिक तत्व को कानूनी तौर पर सजा मिलनी चाहिए लेकिन दुर्भाग्यवश देश की सरकार उनका साथ दे रही है.''कंग ने कहा, ‘‘...यह देश कानून, संविधान के अनुरुप चलेगा, निरंकुश शासन से नहीं.'' गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने अप्रैल में भड़काऊ भाषण देने, दुश्मनी को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के मामलों में बग्गा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. मोहाली निवासी आप नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया.
बग्गा के 31 मार्च के वक्तव्य को लेकर एक अप्रैल को उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया. 31 मार्च को बग्गा भाजपा युवा मोर्चा के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीवाईजेएम) के राष्ट्रीय सचिव बग्गा को पंजाब पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उनके आवास से गिरफ्तार किया था, लेकिन हरियाणा पुलिस ने रास्ते में अपने अधिकार क्षेत्र में उन्हें रोक लिया. दिल्ली पुलिस बग्गा को वापस ले आयी.
कंग ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि इस मुद्दे पर कांग्रेस भी भाजपा का समर्थन कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘इससे साबित होता है कि भाजपा और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं.''इस बीच, बीवाईजेएम कार्यकर्ताओं ने आप के पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और आप के खिलाफ नारेबाजी की.
ये भी पढ़ें-
हाईकोर्ट से BJP नेता तजिंदर बग्गा को मिली राहत, 10 मई तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
धर्म संसद हेट स्पीच मामला : SC की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस का यू-टर्न, दर्ज की FIR
Video : राहुल गांधी ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर पर किए जमकर हमले
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं