हरियाणा के करनाल जेल में बंद श्रम अधिकारों की कार्यकर्ता नवदीप कौर के समर्थन में बहुत से लोग और राजनतिक पार्टी के नेता आ चुके हैं. मंगलवार को करनाल में आम आदमी पार्टी के पंजाब के नेता कौर से मिलने पहुंचे थे, जिसमें विधायक हरपाल चीमा, विधायक सरवजीत कौर और अनमोल गगन मान शामिल थीं लेकिन उन्हें कौर से मिलने नही दिया गया. इसके पीछे कोरोनावायरस को वजह बताया गया.
कौर से न मिलने देने के बाद आप के विधायक हरपाल चीमा ने खट्टर सरकार को हिटलर की सरकार बताया. वहीं, चीमा ने कहा कि नवदीप पंजाब की बेटी है, उससे मिलने आए और कोरोना का बहाना बताकर मिलने नही दिया गया. चीमा ने कहा कि 'पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह को हरियाणा सरकार से बात करके नवदीप को बाहर निकालना चाहिए था लेकिन कैप्टन साहब अपनी डियूटी निभाने में फेल साबित हुए हैं. लेकिन आप के नेता यहां पहुंचे हैं और हम अपनी बेटी के साथ हैं.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हरपाल चीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'देश के पीएम पूंजीपतियों का पीएम हैं और इनमें पूरी तरह से आज हिटलर की आत्मा आ चुकी है क्योंकि आज देश का किसान कह रहा है कि काले कानून रदद् करो लेकिन पीएम मोदी साहब को दिख नही रहा है.'
यह भी पढ़ें : 'कृषि कानूनों पर किसानों को कैसे भ्रमित किया जाए...': हरियाणा के BJP वर्कर ने बैठक में पूछा
आप नेता अनमोल गगन मान ने भी सरकार पर गुस्सा निकाला और कहा कि इनका अंत आ गया है.
बता दें कि 23 साल की लेबर एक्टिविस्ट नवदीप कौर पर तीन मामले चल रहे हैं जिनमें हत्या का प्रयास और जबरन वसूली के प्रयास के आरोप शामिल हैं. वह मजदूर अधिकार संगठन की सदस्य हैं और पंजाब के मुक्तसर जिले के गियादढ़ गांव की निवासी हैं. हरियाणा पुलिस ने 12 जनवरी को सोनीपत जिले में एक औद्योगिक इकाई को कथित रूप से घेराव करने और कंपनी से पैसे की मांग करने के लिए उन्हें अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था. कौर को एक मामले जमानत मिल चुकी है, लेकिन दूसरी याचिका खारिज हो जाने के चलते वो अभी जेल में ही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं