विज्ञापन

बेंगलुरु: यूनिवर्सिटी छात्र को प्रोफेसर ने कहा आतंकवादी, ट्रंप तुम्हें ले जाएंगे, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

बेंगलुरु की एक यूनिवर्सिटी में भरी क्लास में एक प्रोफेसर ने कथित तौर पर मुस्लिम छात्र को 'आतंकवादी' कह दिया. इस घटना का वीडियो दूसरे छात्र ने बना लिया.

बेंगलुरु: यूनिवर्सिटी छात्र को प्रोफेसर ने कहा आतंकवादी, ट्रंप तुम्हें ले जाएंगे, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड
सांकेतिक तस्वीर.
AI Generated Image
  • बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर पर मुस्लिम छात्र के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है
  • प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने क्लास में छात्र को आतंकवादी और नरक में जाने वाला बताया था
  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब छात्र अफ्फान ने क्लास से बाहर जाने की अनुमति मांगी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेंगलुरु:

बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर क्लास के दौरान एक मुस्लिम छात्र के खिलाफ अपमानजनक और सांप्रदायिक टिप्पणियां करने का आरोप लगा है. इससे छात्रों में भारी गुस्सा है. इस घटना का एक वीडियो दूसरे छात्र ने रिकॉर्ड भी कर लिया.

बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब अफ्फान नाम के एक छात्र ने किसी से मिलने के लिए क्लास से बाहर जाने की इजाजत मांगी. क्लास में मौजूद छात्रों की वीडियो रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रोफेसर डॉ. मुरलीधर देशपांडे ने बहुत ही आक्रामक तरीके से प्रतिक्रिया दी और कथित तौर पर पूरी क्लास के सामने उस छात्र को 'आतंकवादी' कह दिया.

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम-ईसाई बनते ही SC का दर्जा खत्म...सुप्रीम कोर्ट ने क्यों सुनाया फैसला, 1950 वाला आदेश पढ़ लीजिए

हालात तब और बिगड़ गए जब प्रोफेसर ने कथित तौर पर कई बार अपमानजनक टिप्पणियां कीं. वीडियो के मुताबिक, प्रोफेसर ने कथित तौर पर उस मुस्लिम छात्र को ईरान युद्ध के लिए 'उस जैसे लोगों' को जिम्मेदार ठहराया. साथ ही यह भी टिप्पणी की कि 'डोनाल्ड ट्रंप आकर उसे ले जाएंगे'. इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह ही कहा कि वह छात्र 'नरक में जाएगा'.

यह पूरा वाकया एक दूसरे छात्र ने वीडियो में रिकॉर्ड कर लिया. इस घटना के बाद छात्रों में गुस्सा है. यूनिवर्सिटी ने जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है. वहीं, NSUI ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है. NSUI ने प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः कोई गहने दे रहा, तो कोई गाड़ियां... खामेनेई के नाम पर कश्मीरियों ने खोलीं तिजोरियां

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com