Dakshin 24 Pargana Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में हर दिन कुछ न कुछ नया और चौंकाने वाला सामने आता रहता है, लेकिन पश्चिम बंगाल के सुंदरबन इलाके से आई एक ताजा वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. जिले के गोसाबा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सुदूर गांव सातजेलिया में एक व्यक्ति ने ऐसा नृत्य पेश किया है, जिसे देख कर वहां उपस्थित हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए. दरअसल शख्स ने भगवान कृष्ण का रूप धरकर धारदार ब्लेडों के ऊपर नृत्य करते देखा गया. इस हैरतअंगेज नजारे को जिसने भी देखा, वह दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गया.
जादू, मेहनत या AI का कमाल?
वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स के बीच इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. कुछ व्यूअर्स ने इसे कड़ी मेहनत और संतुलन का फल बताया, तो कुछ ने इसे काला जादू और कुछ तो इसकी विश्वनीयता पर ही प्रश्न उठा रहे है. वे इसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के जरिए बनाया गया फर्जी वीडियो बताकर फेक करार कर रहे है.
क्या है वायरल वीडियो का असली सच?
मामले की गहराई से जांच करने पर वीडियो का असल रहस्य सामने आया. जिसमें पाया गया कि यह कोई डिजिटल छेड़छाड़ या AI का कमाल नहीं, बल्कि एक हकीकत है. दरअसल, यह वीडियो दक्षिण 24 परगना जिले के अंदर गोसाबा ब्लॉक की सातजेलिया पर एक मंदिर में पूजा के दौरान हुए एक नृत्य अनुष्ठान की वीडियो है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के जोखिम भरे नृत्य यहां की पुरानी परंपराओं का हिस्सा रहे हैं, जिसमें कलाकार खुद को भगवान की भक्ति में लीन कर इस तरह के कठिन कृत्य करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं