विज्ञापन

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी में अभूतपूर्व सुरक्षा: ड्रोन से निगरानी, झांकियों की GPS ट्रैकिंग; अखाड़ों के कोड

GPS tracking for Ram Navami Akhada: हजारीबाग की यह इंटरनेशनल रामनवमी एक बार फिर भक्ति, उत्साह और आधुनिक सुरक्षा इंतजामों के भव्य संगम के रूप में सामने आ रही है.

हजारीबाग की इंटरनेशनल रामनवमी में अभूतपूर्व सुरक्षा: ड्रोन से निगरानी, झांकियों की GPS ट्रैकिंग; अखाड़ों के कोड
NDTV Reporter

Jharkhand News: रामनवमी के महापर्व पर हजारीबाग शहर पूरी तरह भक्ति के रंग में डूब चुका है. अपनी अनूठी परंपरा के लिए देशभर में प्रसिद्ध हजारीबाग की 'इंटरनेशनल रामनवमी' का मुख्य आकर्षण यहां का भव्य जुलूस है, जो नवमी के बजाय दशमी को निकलता है. लगातार 48 घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में 4 से 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है, जहां युवा पारंपरिक हथियारों और लाठी-डंडों के साथ अपनी कलाबाजी का प्रदर्शन करते हैं.

आकाश से पाताल तक अभेद्य सुरक्षा कवच

इस वर्ष जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक तकनीक का सहारा लिया है. पूरे जुलूस की निगरानी के लिए आकाश से ड्रोन और जमीन पर 5000 जवानों की तैनाती की गई है. प्रशासन का दावा है कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी.

Hazaribagh International Ram Navami 2026

Photo Credit: NDTV Reporter

हर अखाड़े का अपना 'यूनिफाइड कोड'

इस बार शहर के 107 अखाड़े जुलूस का हिस्सा बनेंगे. सुरक्षा और मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक अखाड़े को एक 'यूनिफाइड कोड' दिया गया है, जिसमें संबंधित थाना, जुलूस संख्या, स्थान और पदाधिकारियों की पूरी जानकारी दर्ज है. इन सभी अखाड़ों और झांकियों की गाड़ियों में GPS सिस्टम लगाया गया है, जिससे गूगल मैप के जरिए उनकी रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी.

107 अखाड़ों की GPS ट्रैकिंग शुरू, कंट्रोल रूम से यूनिफाइड कोड के जरिए रखी जा रही पल-पल की नजर

107 अखाड़ों की GPS ट्रैकिंग शुरू, कंट्रोल रूम से 'यूनिफाइड कोड' के जरिए रखी जा रही पल-पल की नजर
Photo Credit: NDTV Reporter

विशेष रूट प्लान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के सुचारू संचालन के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया गया है. मार्ग में एक दर्जन प्रमुख स्थानों पर ऊंचे मंच बनाए गए हैं, जहां DSP स्तर के अधिकारी तैनात रहकर विधि-व्यवस्था संभालेंगे. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और चलंत शौचालयों की व्यवस्था भी की गई है.

5000 जवानों की तैनाती और आसमान से ड्रोन से निगरानी की जा रही है.

5000 जवानों की तैनाती और आसमान से ड्रोन से निगरानी की जा रही है.
Photo Credit: NDTV Reporter

इमरजेंसी के लिए मेडिकल अलर्ट

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जुलूस मार्ग में 25 स्थानों पर मेडिकल कैंप और एंबुलेंस तैनात किए गए हैं. इसके अतिरिक्त, शहर के 51 निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में प्राथमिक इलाज की सुविधा सुनिश्चित की गई है. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी विशेष ड्यूटी रोस्टर लागू किया गया है.

ये भी पढ़ें:- 'विधर्मी की दीवानी बनोगी तो फ्रिज-सूटकेस में निवास पाओगी', रामनवमी पर लव जिहाद के खिलाफ हिंदू संगठन की चेतावनी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com