प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उच्चतम न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का रविवार को उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने यह जानकारी दी. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, शीर्ष अदालत की हीरक जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी नागरिक-केंद्रित सूचना और प्रौद्योगिकी पहल शुरू करेंगे. प्रौद्योगिकी पहल के तहत ‘डिजिटल सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट' (डिजी-एससीआर), ‘डिजिटल कोर्ट्स 2.0' और शीर्ष अदालत की एक नई वेबसाइट शामिल है. इस अवसर पर वह एक सभा को भी संबोधित करेंगे.
उच्चतम न्यायालय ने 28 जनवरी, 1950 को अपनी पहली सुनवाई शुरू की थी. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शीर्ष अदालत के सभागार में सर्वोच्च न्यायालय के हीरक जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे. इसमें कहा गया है कि डिजी-एससीआर नागरिकों को शीर्ष अदालत के फैसले मुफ्त और इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में उपलब्ध कराएगी. बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी शीर्ष अदालत की नई वेबसाइट भी शुरू करेंगे, जो अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी तथा इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ फिर से डिजाइन किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसके बाद अपराह्न 3:30 बजे प्रधान न्यायाधीश के अदालत कक्ष में रस्मी पीठ बैठेगी. इसकी अध्यक्षता भारत के प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और अन्य सहयोगी न्यायाधीश करेंगे. विभिन्न उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश और शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश भी इस अवसर पर मौजदू होंगे. इस मौके पर न्यायमूर्ति चंद्रचूड़, अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी और ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन' के अध्यक्ष आदिश सी अग्रवाल भी संबोधित करेंगे.
ये भी पढ़ें- :
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं