- पीएम मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर
- कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
- सियारी पारा भी चढ़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय दौरे के लिए रविवार को जम्मू एवं कश्मीर में हैं. उन्होंने यहां कई योजनाओं का शिलान्यास किया.इसके बाद प्रधानमंत्री जम्मू के विजयपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान पीएम ने पूर्व की सरकारों पर जमकर निशाना साधा. यहां प्रधानमंत्री ने कश्मीरी पंडितों का मामला भी उठाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली में बैठी सरकार कश्मीर के विस्थापित भाईयों और बहनों के अधिकारों के सम्मान और गौरव के लिए समर्पित है. पूर्व की कांग्रेस की सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले ही सरकारें देश की जनता की जरूरतों और संवेदनाओं को अनदेखा किया करती थी. करतारपुर के मामले को आपने देखा ही होगा. उन्होंने कहा कि अगर पहले की सरकारें इस ओर ध्यान देतीं तो गुरुनानक की धरती के साथ ऐसा बर्ताव न होता.
#JammuAndKashmir : Prime Minister Narendra Modi at a public rally in Vijaypur, Jammu pic.twitter.com/S2e1uyzJZj
— ANI (@ANI) February 3, 2019
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
-हर शहीद के परिवार को विश्वास दिलाता हूं कि देश की सरकार आपके साथ, हर कदम पर खड़ी रहेगी. मैं सीमा पार से गोलाबारी का सामना कर रहे परिवारों को भी आश्वस्त करता हूं कि उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है : पीएम मोदी
-एक तरफ तो दुश्मन को करारा जवाब दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सीमा पर 14 हजार बंकर बनाए जा रहे हैं, ताकि आप सभी सुरक्षित रह सकें.
-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी पर कर्जमाफी का बुखार चढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नियत कभी किसानों को कर्ज से मुक्त करने की रही ही नहीं, किसानों के नाम पर कांग्रेस हमेशा बिचौलियों की जेब भर्ती आयी है.
- जम्मू में यातायात और दूसरे माध्यमों को सुधारा जा रहा है. आईआईटी की बिल्डिंग तैयार हो चुकी है और आईआईएम का काम शुरू किया जा रहा है- पीएम मोदी
- दूर-दराज के इलाकों को जोड़ने, यहां की सड़क नेटवर्क को सुधारने के लिए भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री विकास पैकेज में 40 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है- पीएम मोदी
- बजट पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के 70 साल के इतिहास में पहली बार देश के 12 करोड़ से अधिक छोटे किसान परिवारों जिनके पास 5 एकड़ तक की जमीन है, उनको अब हर साल 6,000 रुपए सीधे बैंक खाते में भेजे जाएंगे.
-पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में हुए पंचायत चुनाव में जिस तरह लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ और हिंसा की कोई घटना नहीं हुई, वो अभूतपूर्व है- पीएम मोदी
हमारी सरकार ने अंतरिम बजट में कांग्रेस की तरह 'कर्जमाफी' की ड्रामेबाजी नहीं की: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल तीन लाख से अधिक पर्यटकों ने लेह की यात्रा की और इसी अवधि में लगभग एक लाख लोगों ने कारगिल की भी यात्रा की. मोदी ने कहा, "यह आंकड़ा पिछले साल समूची कश्मीर घाटी में आए पर्यटकों की संख्या का लगभग आधा है. आने वाले सालों में लद्दाख में पर्यटन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और मैं यह वादा करता हूं." उन्होंने कहा, "यहां विश्वविद्यालय स्थापित करने की लंबे समय से चली आ रही आपकी मांग आज पूरी हो रही है." उन्होंने कहा कि आज इस योजना का शिलान्यास करने आया हूं, आपका आशीर्वाद रहा तो लोकार्पण करने भी आऊंगा.
पोस्टरों में पीएम मोदी को महिषासुर के रूप में दिखाया गया, कांग्रेस ने बनाई दूरी
पीएम मोदी ने आगे कहा, "मेरी सरकार के पांच केंद्र बिंदु बच्चों के लिए शिक्षा, युवाओं के लिए रोजगार, वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवा, किसानों के लिए सिंचाई और आम नागरिकों की शिकायतों को दूर करना है." प्रधानमंत्री यहां 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और साथ ही 9,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद वह सांबा जिले के विजयपुर कस्बे में एक बड़ी सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं.
Video: पीएम नरेंद्र मोदी बोले, ममता बनर्जी ने बंगाल में 'ट्रिपल टैक्स' लगा दिया है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं