राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को संसद में अपना अभिभाषण दिया. इस मौके पर उन्होंने मोदी सरकार की बीते 10 सालों की उपलब्धियों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई में मौजूदा सरकार ने हर क्षेत्र में शानदार काम किया है. अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति ने देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यस्था के लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि ये बीते दस साल के प्रयासों का ही नतीजा है कि आज हमारे देश की अर्थव्यस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. राष्ट्रपति ने इस दौरान कई अन्य विषयों पर भी अपनी बात रखी. हालांकि, राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने कुछ विषयों पर सदन के अंदर शोर मचाकर अपनी असहमति भी दर्ज कराई. चलिए आपको बताते हैं कि कि आखिर वो कौन से विषय थे, जिनका जिक्र होते ही विपक्ष ने सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बीच ही शोर मचाना शुरू कर दिया.

आपातकाल का जिक्र होते ही विपक्षी सांसदों ने किया हंगामा
सदन के अंदर अपने अभिभाषण के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने जैसे ही देश में लगाए गए आपातकाल के उस दौरा का जिक्र किया तो विपक्षी सांसदों ने सदन के अंदर शोर मचाना शुरू कर दिया. राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान आपातकाल के उस दौरा का जिक्र करते हुए कहा कि आज 27 जून है. 25 जून 1975 को लागू हुआ आपातकाल संविधान पर बड़े और सीधे हमले का काला अध्याय था. उस दौरान पूरे देश में हाहाकार मच गया था. लेकिन ऐसी असंवैधानिक ताकतों पर देश ने जीत हासिल करके दिखाई. क्यों कि भारत के मूल्य में गणतंत्र की परंपराएं रही हैं. राष्ट्रपति के ऐसा बोलते ही पीएम मोदी ने मेज थपथपाकर उनकी इस बात का समर्थन किया.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

'पेपर लीक को रोकने के लिए लाया गया कानून'
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान पेपर लीक को लेकर सरकार द्वारा लाए गए कानून का भी जिक्र किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि भविष्य में कोई पेपर लीक ना हो इसके लिए सरकार सख्त उपाय कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि इसे लेकर पिछले दिनों कानून भी आ चुका है. राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में आगे कहा कि सरकार का प्रयास है कि देश के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का उचित अवसर मिले. राष्ट्रपति के इतना कहने पर विपक्ष एक बार फिर सदन के अंदर शोर मचाना शुरू कर दिया.

"भारत के लोगों ने लगातार तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई"
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण के दौरान बीते दिनों हुए आम चुनाव का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहली बार इस लोकसभा चुनाव में घर पर जाकर भी मतदान कराया गया है. 2024 की लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों ने लागातर तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है. ऐसा छह दशक के बाद हुआ है.
ऐसे में ये साफ है कि 2024 का यह चुनाव नीति, नीयत, निष्ठा और निर्णयों पर विश्वास का चुनाव रहा है. राष्ट्रपति मुर्मू के यह कहते ही सदन में बैठे विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. वो उनके इस बात का विरोध जताने के लिए शोर मचाते देखे गए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं