Longest Radish: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किसान ने अपनी मेहनत और खास खेती की तकनीक के दम पर ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई हक्का-बक्का है. किसान ने अपने खेत में 5 फीट लंबी मूली उगाकर सुर्खियों में आया है. इससे पहले बिहार और सिक्किम के किसान क्रमशः 3.4 इंच और 3.1 इंच लंबी मूली उगाकर चर्चा में आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें-Seasonal Vegetables: औषधीय गुणों से भरपूर मौसमी बोहार सब्जी की बढ़ी डिमांड, 250 रुपए प्रति किलो बिक रही, जानें खासियत
4-6 फीट तक होती है सबसे लंबी मूली किस्म 'जौनपुरी नेवार मूली' की लंबाई
गौरतलब है भारत में सबसे लंबी मूली की किस्म 'जौनपुरी नेवार मूली' की लंबाई 4 से 6 फीट तक होती है. भारत भर के अलग-अलग किसानों ने मूली के कुछ ऐसे असाधारण नमूने उगाए हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर सबका ध्यान खींचा है. प्रतापगढ़ जिले के राजापुर काला गांव में किसान ने अपने खेत में 5 फीट से भी ज्यादा लंबी मूली उगाकर अचानक लोगों की चर्चा में आ गया है.
5 फीट से अधिक लंबी मूली उगाकर प्रतापगढ़ के किसान ने बनाया रिकॉर्ड
रिपोर्ट के मुताबिक आमतौर पर मूली की लंबाई 1 से 2 फीट तक ही होती है, लेकिन परंपरागत खेती से हटकर नई तकनीक, बेहतर बीज और खास देखभाल के जरिए प्रतापगढ़ के किसान ने अपने खेत में 5 फीट लंबी मूली उगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी विशाल मूली को देखने के लिए आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में उसके गांव में पहुंच रहे हैं.
ब्रिटेन के एक किसान के नाम दर्ज है सबसे लंबी मूली उगाने का कीर्तिमान
उल्लेखनीय है गिनिज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज दुनिया सबसे लंबीमूली उगाने का कीर्तिमान ब्रिटेन के किसान जो एथरटन के नाम दर्ज है. अर्थटन ने 26 सितंबर, 2025 को डाइकॉन किस्म की 25 फीट से अधिक लंबी (7.848 मीटर) मूली उगाकर रिकॉर्ड कायम किया था. साल 2024 में दूसरी सबसे लंबी यानी 7.401 मीटर मूली उगाने का रिकॉर्ड भी एथरटन के नाम ही दर्ज है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं