विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2018

'राफेल घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को लेकर दुविधा में हूं, वहां भी है भ्रष्टाचार'

यह पूछे जाने पर कि क्या उच्चतम न्यायालय में भी भ्रष्टाचार है, भूषण ने कहा, ‘इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि उच्चतम न्यायालय में भ्रष्टाचार है.’ 

'राफेल घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को लेकर दुविधा में हूं, वहां भी है भ्रष्टाचार'
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: स्वराज अभियान संगठन के अध्यक्ष और सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने शनिवार को दावा किया कि वह राफेल मामले में वह सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को लेकर दुविधा में हैं क्योंकि देश की सर्वोच्च अदालत में भी भारी भ्रष्टाचार है. प्रशांत भूषण ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही.

अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5000 करोड़ रुपये का मानहानि मुकदमा किया दायर

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय में कोई मामला ले जाने से पहले सोचना पड़ता है क्योंकि ‘सर्वोच्च न्यायलय में भी बहुत भ्रष्टाचार है’ और यही वजह है कि वह इस मामले को अदालत में ले जाने को लेकर अनिर्णय की स्थिति में हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या उच्चतम न्यायालय में भी भ्रष्टाचार है, भूषण ने कहा, ‘इस बारे में कोई दो राय नहीं है कि उच्चतम न्यायालय में भ्रष्टाचार है.’ 

राफेल सौदे पर पी. चिदंबरम का सवाल- क्या कोई बताएगा कि कीमतों में तीन गुनी वृद्धि क्यों हुई?

उन्होंने आरोप लगाया कि राफेल सौदे में 36,000 करोड़ का घोटाला हुआ है. भूषण ने कहा कि उन्होंने सौदे को लेकर केंद्र पर चौतरफा दबाव डालने का रास्ता चुना है.‘देखते हैं क्या नतीजा सामने आता है.’ प्रशांत भूषण ने कल राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी की यह कह कर प्रशंसा की कि उसने यह मामला दृढ़ता से उठाया है.

VIDEO: जयपुर में राहुल गांधी ने PM मोदी को राफेल, रोजगार और किसानों के मुद्दे पर घेरा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Prashant Bhushan, Rafale Deal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com