विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

'भीख का कटोरा' वाले बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तो बोले- शब्द वापस लेता हूं

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भीख का कटोरा वाले बयान पर अफसोस जताते हुए शब्द वापस लेने की बात कही है.

'भीख का कटोरा' वाले बयान पर घिरे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तो बोले- शब्द वापस लेता हूं
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नई दिल्ली: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भीख का कटोरा वाले बयान पर अफसोस जताते हुए शब्द वापस लेने की बात कही है. उन्होंने रविवार को कहा कि वह अपने उस भाषण से दो अनपयुक्त शब्द ‘भीख का कटोरा’ वापस लेना चाहते हैं जिसमें उन्होंने इस बात का पक्ष लिया था कि शिक्षण संस्थान सरकारी मदद की जगह अपने पूर्व छात्रों से मदद मांगे.केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री ने कहा कि वह अपने इन शब्दों को वापस लेना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि शुक्रवार को पुणे में एक स्कूल में उनके भाषण के दौरान शब्द मुंह से निकल गए थे.

अब CBSE नहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आयोजित करेगी NET, JEE और NEET की परीक्षाएं : जावड़ेकर

प्रकाश जावड़ेकर ने बयान पर मचे विवाद के बीच सफाई पेश करते हुए, ‘‘मेरे भाषण को गलत तरीके से पेश किया गया. सरकार बड़े पैमाने पर शिक्षा में निवेश कर रही है और पिछले चार सालों में बजटीय प्रावधानों में 70 फीसद की वृद्धि की गयी है. उसी के साथ पूर्व छात्रों को भी स्कूलों और कॉलेजों के विकास में योगदान करने की जरुत है.’’ उन्होंने कहा दुनियाभर में यह परिपाटी है.मेरा मतलब यह नहीं था कि सरकार मदद नहीं करेगी. मेरा बस यह तात्पर्य था कि सरकारी मदद के अलावा पूर्व छात्रों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए. (इनपुट भाषा से)

वीडियो-विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न रणनीति: प्रकाश जावड़ेकर 



 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prakash Javadekar, Prakash Javdekar Hrd Minister, Prakash Javdekar Bowl Remarks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com