विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2019

PMC Bank के ग्राहकों को RBI से मिली बड़ी राहत, अब 10 हजार रुपये निकाल सकेंगे

PMC Bank के ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से राहत मिली है. अब इस बैंक के ग्राहक 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. पहले यह राशि 1 हजार रुपये थी.

Also Read in
PMC Bank के ग्राहकों को RBI से मिली बड़ी राहत, अब 10 हजार रुपये निकाल सकेंगे
PMC Bank: PMC बैंक के ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से मिली बड़ी राहत.
  • PMC बैंक के ग्राहकों को RBI से राहत
  • अब 10 हजार रुपये निकाल सकेंगे ग्राहक
  • पहले सिर्फ 1 हजार रुपये निकालने की थी छूट
नई दिल्ली:

PMC बैंक के ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से राहत मिली है. अब इस बैंक के ग्राहक 6 महीने में 10 हजार रुपये तक निकाल सकेंगे. पहले यह राशि 1 हजार रुपये थी, जिसे विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ाया गया है. बता दें कि मुंबई में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) में वित्तीय गड़बड़ियों की वजह से RBI ने खाता धारकों को हज़ार रुपये से ज़्यादा देने रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से बैंक के हर ब्रांच में भीड़ लगी थी और लोग इसका जमकर विरोध कर रहे थे.पैसों की निकासी पर रोक से नाराज़ खाताधारकों ने आज ही बैंक से लेकर थाने तक मार्च भी किया था.

PMC बैंक के बाहर लगी लोगों की कतारें तो भड़के बॉलीवुड डायरेक्टर, कहा-कैशलेस पॉलिसी पर भरोसा...

बता दें कि भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बीते मंगलवार को मुंबई स्थित पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC) बैंक लिमिटेड पर किसी भी प्रकार के व्यापारिक लेन-देन पर रोक लगा दी थी, जिससे बैंक के निवेशकों और शहर में व्यापारी वर्ग को बड़ा झटका लगा था.

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने बताया था कि RBI के निर्देशों के अनुसार, पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक (PMC Bank) के जमाकर्ता बैंक में अपने सेविंग, करंट या अन्य किसी भी तरह के खाते में से 1,000 रुपये से ज्यादा रुपये नहीं निकाल सकते हैं. PMC बैंक पर RBI की अग्रिम मंजूरी के बिना ऋण और अग्रिम धनराशि देने या रीन्यू करने, किसी भी प्रकार का निवेश करने, फ्रेश डिपोजिट स्वीकार करने आदि पर भी रोक लगा दी गई थी.

मालूम हो कि भारत में 1,500 से अधिक छोटे शहरी सहकारी बैंक हैं जो आमतौर पर कुछ जिलों या राज्यों में छोटे स्थानीय समुदायों को अपनी सेवा देते हैं.

VIDEO: पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI की नकेल, ग्राहक परेशान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PMC Bank, PMC Bank News, RBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com