प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगे. जहां वो 15 हजार करोड़ की योजनाओं का अनावरण करेंगे. पीएम अरागुल में 1660 करोड़ रुपये की लागत से बने आईआईटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूरे ओडिशा के लिए सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी परियोजनाओं की भी घोषणा करेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोदी बेहरामपुर में 3800 करोड़ रुपये की रुपये की पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन प्रोजेक्ट की नींव रखेंगे. इसके अलावा वह हाइवे के चौड़ीकरण और निर्माण काम की नींव रखेंगे.
बीते एक साल में आए इन बदलावों के दम पर क्या राहुल गांधी 2019 में बन पाएंगे भारत के प्रधानमंत्री
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन ऑयल और गेल कंपनियों की 7,200 करोड़ रूपये की लागत वाली दो पाइपलाइन परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे. मोदी, राज्य के दौरे पर जिस इंडियन ऑयल्स पारादीप-हैदराबाद पाइपलाइन परियोजना और गेल (इंडिया) की बोकारोअंगुल खंड की शुरूआत करेंगे। वह बोकारोअंगुल खंड जगदीशपुर हल्दिया और बोकारो धामरा पाइपलाइन (जेएचबीडीपीएल) का हिस्सा है.
पीएम मोदी सरकार की गुलाबी तस्वीर पेश करने के लिए आंकड़ों में कर रहे हैं हेरफेर: येचुरी
आईओसीएल और गेल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये बताया कि 7,200 करोड़ रूपये की लागत वाली इस परियोजना को पूरा होने में दो साल का समय लगेगा. इंडियन ऑयल एसईआरपीएल, ईडी पी सी चौबे ने कहा कि यह भूमिगत पाइपलाइन होगी और इससे रेलवे और राजमार्गों पर यातायात की समस्या से मुक्ति मिल सकेगी. गेल(इंडिया) लिमिटेड के सीजीएम (कंस्ट्रक्शन) एस के पाठक ने बताया कि इस पाइपलाइन से इसके रास्ते में पड़ने वाले जिलों की आबादी को बहुत लाभ मिलेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं